सर्वजन हित समिति ने जिले के रेल्वे स्टेशन पर यात्रियों को यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने जिले के सांसद संतोष पांडेय को ज्ञापन सौंपा

*सर्वजन हित समिति ने जिले के रेल्वे स्टेशन पर यात्रियों को यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने जिले के सांसद संतोष पांडेय को ज्ञापन सौंपा,


मनोज शुक्ला की रिपोर्ट:-
जिले की सामाजिक संस्था सर्वजन हित समिति ने राजनादगांव रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को यात्रा सुविधा बड़ाने के लिए समिति के अध्यक्ष अशोक फडणवीस के नेतृत्व में सांसद संतोष पांडेय के कार्यालय पहुंचकर मुलाकात की उनसे चर्चा में राजनादगांव स्टेशन से गुजरने वाली अप और डाउन की यात्री गाड़ियों की सुविधा बड़ाने कि।आवश्यकता पर चर्चा की गई जिले में कई समुदाय के लोग निवास करते है अपने अपने आस्था के केंद्र पर आवागमन करने के लिए यात्रा सुविधा हेतु कई वर्षो से निरंतर मांग रखते आ रहे है इस हेतु समिति ने लोगो की भावना को समझते हुए । जिले के सांसद से उनके राजनादगांव कार्यालय में पहुंचकर विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा गया। समिति के अध्यक्ष अशोक फडणवीस ने बताया की जिले के सिक्ख समुदाय को नादेड जाने के लिए संतरागाजी से नांदेड़ का स्टापेज किया जाए सर्व धर्म नगरी आबू रोड के लिए अजमेर गाड़ी को भी रुकवाने की आवश्यकता है महाराष्ट्र एक्सप्रेस गोदिया कोल्हापुर के लिए जाने वाली गाड़ी को दुर्ग तक किया जाय जहा पर सागली, सतारा, कोल्हापुर जाने वाले यात्रियों को सुविधा प्राप्त होगी जिसकी बहुत दिनो तक से मांग की जा रही है । सासंद जी से नगर के प्लेट फार्म 01 को बनाए जाने की घोषणा है जिसका निर्माण अतिशीघ्र किया जाए साथ ही रेलवे गुड्स शेड नवनिर्मित स्थान स्थानांतरित किया जाय । सभी मुद्दे को समिति ने विस्तार से स्थानीय सांसद के समक्ष रखी गई। इस अवसर पर समिति की ओर से हरमिंदर सिंह वाधवा , अरुण देवांगन , सूरज शर्मा , बंटी सोनी , अनिस खान, हनुमंत राव, के एम श्रीवास्तव ,नीरज नशीने, भारत शर्मा , आदि सदस्य गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *