मशाल शांति मार्च बिलासपुर में 2 अप्रैल को आएंगी कांग्रेस प्रभारी शैलजा – राजेन्द्र शुक्ला

अयान न्यूज मनीषवपाल की रिपोर्ट *मशाल शांति मार्च बिलासपुर में 2 अप्रैल को आएंगी कांग्रेस प्रभारी शैलजा – राजेन्द्र शुक्ला*


बिलासपुर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा (गांधी चौक) के पास से निकलने वाले विशाल शांति मार्च (रैली) मे छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी *कुमारी शैलजा*, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष *मोहन मरकाम* होंगे शामिल।बिल्हा विधानसभा क्षेत्र छाया विधायक व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष *राजेन्द्र शुक्ला* ने बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के चारो नगर पंचायत बोदरी, बिल्हा, सरगांव, पथरिया के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण एल्डरमैनगण व जिला जनपद पंचायत क्षेत्रांतर्गत आने वाले कांग्रेसजनों से अपील करते हुए कहा है की विशाल शांति मार्च ( रैली) मे आप सभी अपनी उपस्थित दर्ज कराकर देश की तानाशाह प्रधानमंत्री व भाजपा के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद करे क्योकि केंद्र की मोदी सरकार अब तानाशाह बन कर विपक्षी पार्टियों के नेताओ को परेशान कर रही है, अभिव्यक्ति की आजादी को छीनने का काम कर रही है, कभी ईडी से, कभी सीबीआई से तो, कभी आईटी भेजकर ,आज पत्रकार भी सुरक्षित नही है उन्हें भी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के नाम पर जेल मे डाला जा रहा है, जिसका ताजातरीन घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मित्र अडाणी स्कैम को संसद में उठाने का खामियाजा राहुल गांधी जी को सदस्यता गंवा कर चुकानी पड़ी ,आज देश विषम परिस्थिति से गुजर रहा है ,जिसके जिम्मेदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विफल आर्थिक नीति और मित्र अडाणी को विश्व का सबसे बड़ा उद्योगपति बनाने की सोच है, जिसके विरोध में लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च निकाला जा रहा है जिसमे सभी कांग्रेस जन भारी संख्या मे शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *