मध्य प्रदेश के दो तस्करों से सात क्विंटल गांजा बरामद

मध्य प्रदेश के दो तस्करों से सात क्विंटल गांजा बरामद

महासमुंद (नईदुनिया प्रतिनिधि)। जिले की सिंघोड़ा पुलिस ने साइबर सेल की टीम के साथ मिलकर मध्य प्रदेश के दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों ट्रक में मुर्रा (मुरमुरा) की बोरियों के बीच रखकर इस गांजे को ओडिशा के बरगढ़ से सतना जिले के बैतवारा जा रहे थे। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने याह कार्रवाई की।

एसपी धर्मेंद्र सिंह छवई ने शुक्रवार को आरोपितों को मीडिया के सामने पेश किया। उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग मैं जांच शुरू की गई। इस दौरान बरगढ़ (ओडिशा) से आते एक ट्रक को रोका गया। जब ट्रक में सवार कल्पनाथ डोहर (31), राजाराम डोहर (35) से पूछताछ की गई तो दोनों ने वाहन में मुर्रा होने की जानकारी दी। आशंका होने पर जब बोरियां हटाकर देखी गई तो बीच में गांजा बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने झरी थाना जैतवारा जिला सतना (मप्र) निवासी दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। आरोपितों ने पुलिस की पूछताछ

पीछे खड़े दोनों आरोपित और जानकारी देते एसपी छबई। नईदुनिया

• महासमुद पुलिस ने मुरमुरा ले जा रहे ट्रक से जब्त किया गांजा

गिरफ्तार किए गए आरोपित ट्रक से सतना ले जा रहे थे गांजा

में स्वीकार किया है कि दोनों पहले भी गांजा ले जाकर बेंच चुके हैं। पुलिस को आशंका है कि इस तस्कर गिरोह में और लोग भी शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *