धान से धनवान बनाने की दिशा में भूपेश सरकार का एक और कदमकिसान हितैषी सरकार के निर्णय की दन्तेवाड़ा में भी सराहनाकिसानों ने कहा अब प्रति एकड़ 15 क्विंटल की जगह 20 क्विंटल बेच सकेगें धान

अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से

असीम पाल कि रिपोर्ट

धान से धनवान बनाने की दिशा में भूपेश सरकार का एक और कदमकिसान हितैषी सरकार के निर्णय की दन्तेवाड़ा में भी सराहनाकिसानों ने कहा अब प्रति एकड़ 15 क्विंटल की जगह 20 क्विंटल बेच सकेगें धान
दंतेवाड़ा, 24 मार्च 2023। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा समय-समय पर किसानों के हित में जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करती आई है जिससे किसानों को लाभ भी मिल रहा है अब दुबारा किसानों के लिए एक बड़ा फैसला लेते हुए धान खरीदी पर किसानों से अब समर्थन मूल्य पर अब प्रति एकड़ 15 क्विंटल की जगह 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा की गयी है। इससे जिले के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिले के ग्राम पंचायत गीदम के झोडि़याबाड़म निवासी श्री महेश सेठिया ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छ.ग धान का कटोरा कहा जाता है किसानों के हित में ऐसे ही फैसले लेकर सरकार ने किसानों का मान सम्मान बढ़ाया है। पहले मैं अपने 3 एकड़ खेत में 45 क्विंटल ही धान बेच पाते थे बाकि बचे धान को सस्ते दामों पर अन्य व्यापारियों को बेच दिया करता था अभी शासन 20 क्विंटल धान की खरीदी करेगी और मैं अब 60 क्विंटल धान बेचेंगे। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का यह फैसला किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। दन्तेवाड़ा के ग्राम भैरमबंद निवासी अजमन ने बताया कि मेरी लगभग 30 से 35 एकड़ खेत है पहले मै एक एकड़ के हिसाब से 15 क्विंटल बचे रहा था। अब सरकार के लिए गए निर्णय से 20 क्विंटल बेच पाएंगे। जिससे हमे काफी सुविधा मिली है। उन्होंने बताया कि वे शासन की बनाई अन्य योजनाओं जैसे राजीव गांधी योजना का भी लाभ ले रहे है। योजनाओं का लाभ लेकर आर्थिक स्थित सुधर गई है। साथ ही मेरे जैसे किसानों को लाभ मिल रहा हैं। जिले के अन्य किसानो ने भी इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद किया है। किसान हितैषी भूपेश सरकार का यह महत्वपूर्ण कदम है धान से धनवान बनाने की दिशा में सार्थक पहल मानी जा रही है।
भांसी से असीम पाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *