अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट। *छत्तीसगढ़ झेरिया गड़रिया समाज महादेव घाट रायपुरा रायपुर का महाधिवेशन मे 19 मार्च को शामिल होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व मंत्री विधायक सहित महापौर – विष्णु धनकर।*
बिलासपुर – आगमी 19 मार्च दिन रविवार को छत्तीसगढ़ झेरिया गड़रिया समाज महासभा के महाधिवेशन मे रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम मे मुख्यतिथि के रूप मे शामिल होंगे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी, विशिष्ट अथिति के रूप मे रहेंगे कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, खनिज निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विनोद सेवनलाल चंद्राकर, विधायक सत्यनारण शर्मा, धनेन्द्र साहू, महापौर एजाज ढेबर, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे सहित कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे छत्तीसगढ़ झेरिया गडरिया समाज महासभा अध्यक्ष मिलन धनकर जी, महासभा के मीडिया प्रभारी विष्णु धनकर ने जानकारी देते हुए बोले की यह हमारे समाज के लिए बहुत हि गर्व की बात है की प्रदेश के किसान – मजदूर गाव गरीब के साथ साथ हर वर्ग के हितैषी किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ उनके मंत्रीमंडल व विधायक महापौर का आगमन 19 मार्च रविवार को हमारे समाज के महाधिवेशन मे होगा जिसमे हम सामाजिक रीति – नीति के साथ समाज विकास हेतु चर्चा कर मुख्यमंत्री से रूबरू होंगे व अपनी प्रमुख व जायज मांगो को पूर्ण करने हेतु उनसे मांग करेंगे।

