भूपेश है तो भरोसा है इसीलिए हम करवा रहे है भरोसा सम्मेलन – राजेन्द्र शुक्ला।

अयान न्यूज पाल की रिपोर्ट। *भूपेश है तो भरोसा है इसीलिए हम करवा रहे है भरोसा सम्मेलन – राजेन्द्र शुक्ला।*


छत्तीसगढ़ विधानसभा में यशश्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कक्ष मेमुख्यमंत्री के साथ *बिल्हा विधानसभा क्षेत्र मे भरोसा सम्मेलन* करवाने हेतु महत्वपूर्ण बैठक हुआ।जिसमे नगर पंचायत सरगांव के उन्मुक्त खेल मैदान मे 25 मार्च को होना तय हुआ, जंहा मुख्यमंत्री राजीव गांधी किसान न्याय योजना के किसानो को अंतिम किस्त की राशि जारी करेंगे साथ हि तेंदुपत्ता संग्राहकों व गोधन न्याय योजना के हितग्राहियो, व राजीव गांधी कृषि भूमिहिन मजदूरों को राशि वितरण करेंगे व नगरीय निकाय क्षेत्रों के भूमिहीन कृषि मजदूरों को वार्षिक 7 हजार रुपये की राशि देने हेतु शुभारम्भ करेंगे।बैठक मे कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे , वन व परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, राजनितिक सलाहकार विनोद वर्मा , संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी, खनिज निगम अध्यक्ष गिरीश देवागन , नागरिक आपूर्ति निगम मंडल अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष बिलासपुर राजेन्द्र शुक्ला शामिल रहे, इस भरोसा सम्मेलन मे मुंगेली, बिलासपुर, बलौदाबाजार व बेमेतरा जिले के हितग्राही, किसान, कार्यकर्तागण शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *