मार्च खत्म होते तक सभी विधायकों को शासन की ओर से दी जाने वाली विधायक निधि की राशि तो खत्म हो गई है, लेकिन फरवरी तक के आंकड़ों पर प्रकाश डाला जाए, तो रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र रायपुर जिले की सभी सातों विधानसभाओं में सबसे आगे है। यहां पूरे वर्षभर में 3.77 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं, जबकि विकास कार्य करवाने के मामले आरंग विधायक सबसे पीछे हैं। इनके द्वारा फरवरी तक सिर्फ एक करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। वहीं, इस निधि की सहायता से सबसे ज्यादा कार्य भवन निर्माण के ही शामिल हैं। वहीं, गिनती की सड़कों का निर्माण करवाया गया है। इसके अलावा मजदूरों के ठहरने के लिए भवन देने के साथ ही डामरीकरण ही करवाया गया है। हालांकि मार्च के शुरूआती दौर में लगभग सभी प्रकार के कार्य स्वीकृत करवा लिए गए हैं और निर्माण कार्य शुरू करवाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।
स्वीकृत राशि *रायपुर ग्रामीण 377.25* रायपुर पश्चिम 314.50 रायपुर उत्तर 359.66 रायपुर दक्षिण 218.00अभनपुर 333.65 धरसींवा 288आरंग 100.00 (राशि लाख में) (आंकड़े फरवरी 24 फरवरी तक)

