अख्तर ढेबर हलाई मेमन जमात के नए अध्यक्ष, बड़े अंतर से जीते
हलाई मेमन जमात का नया अध्यक्ष राजधानी के अख्तर ढेबर को चुन लिया गया है। उन्होंने हाजी मोहम्मद इदरीश लोया को हराया। शनिवार को हुए मतदान में उन्होंने 200 से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की। जमात के लोगों का दावा है कि करीब 45 साल के बाद अध्यक्ष का चुनाव मतदान से हुआ है। अब तक के इतिहास में यह सबसे बड़ी जीत है। नया अध्यक्ष चुनने के लिए मेमन जमात खाना नर्मदापारा गुढ़ियारी में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदाता सूची में 1093 सदस्यों के
कम्युनिटी रिपोर्टर | रायपुर नाम थे। जमात के लोगों ने दोपहर 3 बजे तक वोटिंग में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान के लिए चार बूथ बनाए गए थे। हलाई मेमन जमात का सदस्य होने के नाते महापौर भी मतदान करने पहुंचे थे। सदस्यों के वोटिंग के बाद वोटों की गिनती शुरू की गई। अख्तर शुरू से ही अपने प्रतिद्वंदी से आगे रहे। आखिर में उन्हें विजयी घोषित किया गया। जमात का अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद उन्होंने सभी मतदाताओं का आभार मानते हुए कहा कि वे समाज के कामों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के अलावा समाज को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम लगातार जारी रखेंगे। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। अख्तर महापौर एजाज ढेबर के बड़े भाई हैं।

