छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित, दशमेश सेवा सोसाइटी एक गैर लाभकारी संगठन है जो सिख धर्म की मूलभूत शिक्षा –
“मानव सेवा, उत्तम सेवा”को अपनाकर समाज के जरुरतमंदो की निःस्वार्थ भाव से सेवा करती आ रही है lदशमेश सेवा सोसाइटी का मानना है कि हर कोई समाज से बहुत कुछ लेता है इसलिए प्रत्येक मानव को चाहिए कि वह जाति, पंथ या रंग के आधार पर भेदभाव न करके प्राणिमात्र की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर देlदशमेश सेवा सोसाइटी का एकमात्र उद्देश्य मानवता की सेवा करना और इस दुनिया को ऐसी जगह बनाना है जहाँ सब लोग एक खुशहाल, स्वस्थ और शांतिपूर्वक जीवन जी सकें ।दशमेश सेवा सोसाइटी जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन, पानी, कपड़े और चिकित्सा की सुविधा जुटाने के साथ- साथ, स्वच्छता, वृक्षारोपण, बच्चों की शिक्षा, चिकित्सा और शादी हेतु आर्थिक मदद पहुंचाने एवं अन्य सेवा कार्यों के माध्यम से लोगों की पीड़ा को कम करने का प्रयास करती है ।
*दशमेश सेवा सोसाइटी द्वारा निरंतर विगत 16 से 18 सालों से मेकाहारा में लंगर का आयोजन किया जा रहा है
*दशमेश सेवा सोसाइटी द्वारा निरंतर विगत 16 से 18 सालों से मेकाहारा में लंगर का आयोजन किया जा रहा है

