रायपुर/19 जुलाई 2019 कांग्रेस महासचिव मा. श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी को आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पुलिस ने भाजपा शाषित योगी सरकार इशारे पर हिरासत में लिया है।
उनके इस कृत्य से ये पता चलता है कि वो उन मज़लूम ,ग़रीब, पीड़ित लोगो के ख़िलाफ़ है ,और जो उनके प्रति सहनुभूति और न्याय की मांग कर रहे है उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन श्री सैय्यद इम्तियाज़ हैदर ने श्रीमति प्रियंका गांधी वाड्रा जी को बग़ैर वारंट के हिरासत में लिए जाने की निंदा करते योगी आदित्यनाथ का फूका और बताया कि हम कांग्रेस के लोग है, हमने हमेशा से ही ग़रीबो के हक़ की लड़ाई लड़ी है, पहले अंग्रेज़ो से और अब अन्याय के ख़िलाफ़ लड़ रहे है, और लड़ते रहेंगे।
सोनभद्र में आदिवासियों के साथ जो हुआ वह बहुत ही गलत हुआ है, वहां लोग मारे गए हैं, उनकी हत्या की गई है, वह अपना अधिकार मांग रहे थे। उस जमीन को वह पुश्तों से जोत रहे हैं, औऱ उस जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा था, क्या ऐसे ही अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश की बात करते है योगी?
उन्हें यह बताना चाहिए कि श्रीमति प्रियंका गांधी वाड्रा जी को पीड़ितों से मिलने से क्यों रोका जा रहा है योगी सरकार की यह कार्यवाही लोकतंत्र की हत्या और सत्ता की मनमानी है।
सोनभद्र में जो ये नरसंहार हुआ है ,उसकी ज़िम्मेदार सिर्फ और सिर्फ योगी सरकार ही है।
श्री सैय्यद इम्तियाज़ हैदर जी द्वारा योगी सरकार से इस्तीफे की मांग करते हुए प्रियंका गांधी जी को रिहा कर पीड़ित परिवार से तुरंत मिलने की व्यवस्था किये जाने और पीड़ित परिवार को न्याय और राहत प्रदान करने की शीघ्र व्यवस्था की मांग भी की गई।
इस पुतला दहन में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष परवेज़ अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजोध सिंह गिल, हैदर अली, मो. सरोश, रिजवान हमीदी, अशफाक हैदर, तफज्जुल हुसैन, वसी हैदर, दिलशाद हुसैन अकील हैदर, हसन असगर ,सैयद शफीक, जुबेर आलम, जसपाल सिंह, शहाबुद्दीन अली, आफताब भाई, हरजीत सिंह, जसविंदर बल, हैप्पी बाजवा, मोहम्मद हबीब, जुनैद सिद्दीकी, शादमान अली, सिकंदर अली, नाजिम, जिया मन्नान, एवं अल्पसंख्यक विभाग के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

