मेडिकल बुलेटिन- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता श्री नन्द कुमार बघेल की अचानक तबीयत खराब होने पर बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉ देवेन्द्र नायक एवम् डॉ सत्यजीत साहू के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शुगर(मधुमेह)रोग से पीड़ित श्री नंदकुमार की बीते दो-तीन दिनों से तबीयत ठीक नहीं चल रही थी. गुरुवार सुबह अचानक कमजोरी लगने के साथ उन्हें चक्कर आने लगा और तबीयत को बिगड़ते देख उन्हें बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वे डॉक्टरों की सतत एवं गहन निगरानी में है.चिकित्सको द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उनकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद अस्पताल पहुँचकर अपने पिता से मुलाकात कर चिकित्सको से ईलाज संबंधित जानकारी ली-विकास तिवारी,प्रवक्ता छ ग कांग्रेस कमेटी
मेडिकल बुलेटिन- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता श्री नन्द कुमार बघेल की अचानक तबीयत खराब होने पर बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया

