97 वां मन की बात कार्यक्रम सम्पन 2023 का पहला मन की बात कार्यक्रम संप्पन भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ लोगो ने भी सुनी मन की बात

*97 वां मन की बात कार्यक्रम सम्पन*


*2023 का पहला मन की बात कार्यक्रम संप्पन*
*भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ लोगो ने भी सुनी मन की बात*
जगदलपुर– 2023 का पहला एपिसोड मन की बात कार्यक्रम का 97 वां एपिसोड रहा।भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने की आखिरी रविवार को रेडियो के जरिए कार्यक्रम मन की बात करते हैं।जिसमें वह देश दुनिया से जुड़ी कई बातों को देशवासियों के सामने रखते हैं। पिछले साल की आखिरी एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 की उपलब्धियों का जिक्र किए थे साथ ही पर्यावरण से जुड़ी बातों का जिक्र किये थे।कोविड महामारी को लेकर लोगो को एहतियात बरतने की भी सलाह दी। 2023 के पहले मन की बात कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि गोवा मे पर्पल फेस्ट इवेंट हुआ दिव्यांग जनों के कल्याण को लेकर यह अपने आप में एक अनूठा प्रयास था। 50 हजार से भी अधिक हमारे भाई बहन इसमें शामिल हुए।इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह के अनेक पहलुओं की काफी प्रशंसा हो रही है। 26 जनवरी के परेड के दौरान कर्तव्य पथ का निर्माण करने वाले श्रमिकों को देख कर बहुत अच्छा लगा।इस परेड में पहली बार हिस्सा लेने वाली महिला उट सवार और सीआरपीएफ की महिला टुकड़ी की भी काफी सराहना हो रही है। बस्तर जिले के समस्त मंडलों में मन की बात कार्यकर्ताओं ने सुनी। जगदलपुर शहर के 48 वार्ड के 25 जगहों पर मन की बात सुनी गई। भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों ने मन की बात कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *