पिकनिक वालों का असहयोग
कचरा उठा रही जन सहयोग,,,,
,,,,
कांकेर शहर के दक्षिण में स्थित गढ़िया पहाड़ एक पिकनिक स्पॉट है, जिसे पर्यटन स्थल के रूप में शासन द्वारा धीरे-धीरे विकसित किया जा रहा है किंतु देखा जा रहा है कि यहां आकर पिकनिक मनाने वालों के द्वारा मनमानी वेस्ट मटेरियल आने-जाने के रास्ते पर ही फेंक दिया जाता है, जिसके कारण अन्य टूरिस्ट लोगों को असुविधा होती है । विगत 26 जनवरी को बड़ी संख्या में लोगों ने पहाड़ पर आकर विभिन्न स्थानों में पिकनिक मनाई और सारा कचरा रास्ते पर ही बिखेर दिया। आज अपने स्वच्छता अभियान में जिले की सुप्रसिद्ध जन सहयोग संस्था ने जब गढ़िया पहाड़ के रास्ते को साफ करना शुरू किया तो देखा गया कि नीचे से ऊपर तक पिकनिक वालों द्वारा फेंके गए वेस्ट मटेरियल का अंबार लगा हुआ है। तत्काल ही जन सहयोग संस्था के समाज सेवकों द्वारा कचरे की सफाई शुरू कर दी गई जिसमें कई बोरे भरकर बोतलें पाउच डिस्पोज़ल आदि निकले। यह देखकर दुख हुआ कि कुछ लोगों ने शराबखोरी कर खाली बोतलें भी वही पटक दी थीं। इन सब की सफाई के बाद संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने एक संक्षिप्त संदेश में कहा कि पिकनिक वाले भाइयों से निवेदन है कि अपना वेस्ट मटेरियल एक थैले में भरकर पहाड़ के नीचे अथवा किसी उचित स्थान पर कचरे का थैला रखें, ताकि नगर पालिका के सफाई कर्मी उसे वहां से संग्रहित कर सकें । शहर का टूरिस्ट प्लेस या पिकनिक स्पॉट स्वच्छ रहना बहुत ज़रूरी है। लोग गढ़िया पहाड़ जैसी पवित्र जगह में शराब पीकर बोतलें ना फेंके। इस गढ़िया पहाड़ में गढ़िया देव सहित अनेक देवी-देवताओं के मंदिर भी हैं, अतः इस स्थान को अपवित्र ना किया जाए। समाजसेवी प्रवीण गुप्ता ने भी आम जनता से साफ सफाई रखने की अपील की। आज के इस स्वच्छता अभियान में भाग लेने वालों में अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा वरिष्ठ पत्रकार ,अनुराग उपाध्याय, प्रवीण गुप्ता, बल्लू राम यादव, दिनेश मोटवानी, भूपेंद्र यादव, राजेश चौहान, श्री राम पटेल, अर्जुन कावड़े, रविंद्र कावड़े, श्याम नेताम तथा अमर मोटवानी ने उपस्थित होकर अपना सक्रिय सहयोग दिया।

