हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज़ की दरगाह में छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खानकी चादर पेश कर मांगी सूबे की खुशहाली व तरक्की की दुआ
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती र. अलैहे के 811 उर्स पाक के मुबारक मौके पर अजमेर शरीफ दरगाह में छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी की चादर पेश करते हुए हज़रत ख्वाजा साहब के दरबार में सुब-ए-छत्तीसगढ़ की खुशहाली व तरक्की एवं देश में अमन व शांति, आपसी भाईचारे व सौहाद्र की दुआ मांगी। इस अवसर पर प्रदेश से गए ज़ायरीनों में अब्दुल इमरान, अब्दुल असलम, अशरफ हुसैन, मोहम्मद तनवीर, अब्दुल यूसुफ शेख रियाज शादाब हाज़िर रहे।

