पार्षद अब्दुल खान द्वारा अपने वार्ड मे गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया

अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट, पार्षद अब्दुल खान द्वारा अपने वार्ड मे गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। बिलासपुर गणेश नगर वार्ड क्र. 46 में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर 26 जनवरी को वार्ड के प्रथम नागरिक पार्षद इब्राहिम खान अब्दुल मुख्य अतिथि के रूप में विभिन्न स्थानों में ध्वजारोहण किए। सर्व प्रथम ज्ञान की मंदिर शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला, अन्नपूर्णा कॉलोनी सामुदायिक भवन, जीनत विहार फेस 1, पार्षद कार्यलय, अन्नपूर्णा कॉलोनी सेक्टर 2, सतनाम गुरुद्वारा परिसर में ध्वजारोहण किए। साथ ही वार्ड के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहा। पार्षद के द्वारा अपने उधबोधन में कहा की जीवन में शिक्षा एक महत्वपूर्ण हिस्सा है शिक्षा से ही हम अपने जीवन एवम मानव समाज को आगे बढ़ाते हैं कठीन परिश्रम कर हम शिक्षा प्राप्त कर करते है और अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते है जिससे हमारे वार्ड से लेकर पूरे देश को हम में गर्व महसूस हो। और हम अपने जीवन में एक नया आयाम स्थापित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *