सिलपहरी स्थित कंपनी भ्रामक जानकारी देकर कर रही है व्यापार । ग्रामीणों के स्वास्थ्य के साथ हो रहा है खिलवाड़

अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट। सिलपहरी स्थित कंपनी भ्रामक जानकारी देकर कर रही है व्यापार । ग्रामीणों के स्वास्थ्य के साथ हो रहा है खिलवाड़।

सिरगिट्टी परीक्षेत्र के अंतर्गत कंपनी मेमर्स अग्रवाल स्ट्रक्चर एंड मिल्स प्रा. लि. सिलपहरी, बिलासपुर जो ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है। विगत दिनों में जन सुनवाई के दौरान ग्रामीणों द्वारा व्यापक रूप से विरोध करके अपने स्वास्थ्य और फसल में पढ़ने वाले दुष्परिणाम के बारे में प्रशासन को अवगत कराया था। जिसकी गंभीरता को प्रशासन ने मानवीय स्वास्थ्य पर पढ़ने वाले दुष्परिणाम और किसानों के भूमि, फसल और मवेशियों पर होने वाले प्रभाव को नजरअंदाज करते हुए जिस तरह से पर्यावरण संरक्षण विभाग ने सहमति दिखाते हुए कंपनी को सुचारू रूप से चलाने के लिए अनुमति दी है जिससे ग्रामीण लोग हताश और परेशान नजर आ रहे हैं। कंपनी द्वारा प्रदत्त किए गए जानकारी जिसमें शासन को गुमराह करते हुए भ्रामक जानकारी दी गई है। आर टी आई के द्वारा मांगी गई जानकारियों के अनुसार कुछ तथ्य सामने आए हैं जिसमें कंपनी मेमर्स अग्रवाल स्ट्रक्चर एंड मिल्स की कैंप खुली हुई है चिमनी कोल कशर एवं अन्य जगहों से धुल, धुंआ का गुबार निकल रहा है जिससे आस-पास के खेतों पर बुरा असर पड़ रहा है। शर्तों का पालन नहीं हो रहा है। स्टेक मॉनिटरींग नहीं हो रही है, क्योकि इजी लेडर नहीं बना है। नवीनीकरण किस आधार पर किया गया है? हरित क्रांति वृक्षारोपण 7.56 हे. (34.38 प्रतिशत) में वृक्षारोपण की जानकारी दी गयी है परंतु मौके पर नाम मात्र के ही पौधे लगे हुए हैं। इन्टर्नल सड़क नहीं बनी है। इटीपी की कोई व्यवस्था नहीं है, अगर इटीपी बनी है तो आजतक इटीपी के कितने सैम्पल आपके कार्यालय द्वारा टेस्ट किया गया है।अग्रवाल स्ट्रक्चर के द्वारा दी गयी जानकारी PM 10 की न्यूनतम और अधिकतम सांद्रता 50.22 से 88.92 UG / M-3 के बीच दिया गया है जबकि आरटीआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24.10.2019 एवं 19.02.2020 में इनके द्वारा दी गयी जानकारी से दुगना पाया गया।

नियमों की अवहेलना करते हुए और भ्रामक जानकारी के साथ त्रुटि पूर्ण दस्तावेजों का प्रयोग करके कंपनी का संचालन किया जा रहा है।जिसकी सूचना और जानकारी सदस्य सचिव छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मंडल पर्यावरण भवन रायपुर अटल नगर रायपुर (छ.ग.) को अवगत करा दी गई है। इसके साथ ही बिलासपुर स्थित क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी, छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मंडल, व्यापार विहार बिलासपुर को जानकारी प्रेषित की जा चुकी है। प्रशासन ग्रामीणों के स्वास्थ्य, भूमि, फसल और मवेशियों को पढ़ने वाले दुष्परिणाम को रोकने के लिए लिए कितनी गंभीर है। यह आने वाले दिनों में पता चलेगा।ग्रामीणों को लिए सदैव हितकारी योजना निकालने और उनके संवर्धन और संरक्षण के लिए सदैव तत्पर रहने वाली सरकार किस तरह की पहल करके उनको न्याय दिलाती है इसके लिए समस्त ग्रामीण उम्मीद और आस लगाए बैठे नजर आ रहे हैं। प्रशासन कब और कैसे ग्रामीणों के हितों के लिए पहल करती है।यह आगामी दिनों में देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *