डॉ.सुनील किरण प्रदेश अध्यक्ष, चिकित्सा प्रकोष्ठ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और द सुनामी फाउंडेशन के बैनर तले मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस

  • रायपुर छत्तीसगढ़

डॉ.सुनील किरण प्रदेश अध्यक्ष, चिकित्सा प्रकोष्ठ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और द सुनामी फाउंडेशन के बैनर तले मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस

National Girl Child Day 2023 Wishes:
डॉ. सुनील किरण ने कहा
बेटियां देश का भविष्य हैं। परिवार में लड़की की भूमिका जितनी अहम होती है, उतनी ही किसी समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी महत्वपूर्ण होती है। जन्म से ही एक लड़की कई भूमिकाओं में रहती है। बेटी, बहन, शादी के बाद पत्नी और मां। एक परिवार को संभालने, पीढ़ी बढ़ाने के लिए महिला का योगदान सर्वोपरि है। वहीं परिवार से बाहर निकलकर यही महिला समाज निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका में होती है। आज बेटियों की स्थिति समाज में मजबूत हो रही है। जिन लड़कियों की कम उम्र में शादी कर दी जाती थी। अधिकार के नाम पर घर की रसोई तक सीमित रहने वाली वहीं महिलाएं आज शिक्षित होकर न केवल अपने परिवार का भविष्य संवार रहीं, बल्कि कई क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करके देश का नाम रोशन कर रही हैं। हालांकि महिलाओं की स्थिति को सुधारने के लिए सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं के साथ ही यूनिसेफ और कई अन्य राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय संगठन काम कर रहे हैं। 24 जनवरी को भारत राष्ट्रीय बालिका दिवस मना रहा है। बालिका दिवस के मौके पर जागरूकता फैलाने के लिए अपने करीबियों, रिश्तेदारों और दोस्तों को बालिका दिवस की शुभकामनाएं जरूर भेजें।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ
समाज को प्रगति के रास्ते पर ले जाओ।

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2023
बेटियां हैं कुदरत का उपहार
जीने दो उनको
और दो अधिकार।

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2023
बेटी है स्वर्ग की सीढ़ी,
वो पढ़ेंगी तो बनेगी अगली पीढ़ी।

राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं।
राष्ट्रीय बालिका दिवस 2023

मां चाहिए
पत्नी चाहिए
बहन चाहिए

फिर बेटी क्यों नहीं चाहिए?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *