नेहरू नगर रेसीडेंट्स एसोसिएशन द्वारा 26 जनवरी प्रातः 9:06 बजे नेहरू चौक में झंडा फहराया जाएगा ।
नेहरू नगर रेसीडेंट्स एसोसिएशन कार्यकारणी की गणतंत्र दिवस के आयोजन की तैयारी बैठक 22 जनवरी 23 को हुई ।बैठक की अध्यक्षता श्री बंशी अग्रवाल ने की , महासचिव देविंदर सिंह भाटिया ने बैठक का संचालन किया , भाटिया जी ने प्रेसनोट जारी कर बैठक मे लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी गणतंत्र दिवस में एसोसिएशन द्वारा हर वर्ष की तरह 26 जनवरी प्रातः 9:06 में नेहरू चौक में उपस्थित वरिष्ठ नागरिक द्वारा झंडा फहराया जाएगा । एसोसिएशन के अध्यक्ष बंशी अग्रवाल ने नेहरू नगर और नगर के वासियों से कार्यक्रम में सम्मलित होने की अपील की है । बैठक में अध्यक्ष बंशी अग्रवाल , महासचिव देविंदर सिंह भाटिया, कोषाध्यक्ष मुकेश जैन, कार्यकारणी सदस्य आर.सी.सिंह ,मीरा गुप्ता , संजय बड़कुले उपस्थित थे ।
देविंदर सिंह भाटिया
महासचिव

