मारवाड़ी युवा मंच रायपुर शाखा द्वारा तीन दिवसीय निशुल्क कैंसर परीक्षण शिविर का भव्य आयोजन शहर के मध्य स्थित टाउन हॉल कलेक्टर परिसर कचहरी चौक रायपुर में 25 से 27 जनवरी 2023 को अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा संचालित मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग वैन द्वारा आयोजित है।। मारवाड़ी युवा मंच रायपुर शाखा के संस्थापक अध्यक्ष व प्रांतीय संयोजक श्री नरेश कुमार अग्रवाल दिनेश पत्रकार वार्ता में बताया कि आधुनिक तकनीकी मशीनों से सुसज्जित मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग वैन द्वारा और संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल परामर्श विशेषज्ञों के प्रथम जांच द्वारा किया जायेगा।। मंच के अध्यक्ष अग्रवाल उपाध्यक्ष राकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कैंप रायपुर के आम जनमानस सर्व समाज हेतु आयोजित है जिसका लाभ प्रथम स्तर पर कोई भी ले सकता है।। कैंसर एक जानलेवा बीमारी है जिसका पता अक्सर गंभीर स्टेज पर आकर लगता है। इस निशुल्क शिविर में मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग वैन व कुशल डॉक्टर द्वारा परीक्षण किया जायेगा समय रहते एकदम भारी का इलाज किया जा सके। यह तीन दिवसीय निशुल्क कैंसर परीक्षण शिविर में अधिक से अधिक आम लोगों को इसका लाभ मिले यही भावना के साथ मारवाड़ी युवा मंच रायपुर शाखा के सदस्य नरेश अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, राकेश शर्मा, हर्ष अग्रवाल, जयंत अग्रवाल, रविन्द्र अग्रवाल, उत्तम गर्ग ने सर्व समाज और जनप्रतिनिधि को भी सेवार्थ भावना से इस शिविर में आमंत्रित किया है।।
मारवाड़ी युवा मंच रायपुर शाखा द्वारा तीन दिवसीय निशुल्क कैंसर परीक्षण शिविर का भव्य आयोजन

