नितेश का नेशनल यूथ अवार्ड के लिए चयन, सत्यनारायण शर्मा ने दी बधाई

रायपुर। सत्यनारायण शर्मा ने मुंगेली जिले के लोरमी विकासखण्ड के ग्राम फुलवारी निवासी युवा श्री नितेश साहू का नेशनल यूथ अवार्ड के लिए चयन होने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री नितेश साहू को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्र निर्माण और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए इस पुरस्कार के अंतर्गत 50 हजार रूपए नगद, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *