नेरली कैम्प 230 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दंतेवाड़ा द्वारा. रेंगानार एवं भूसारास घाटी क्षेत्र में आदिवासी नागरिक सामंजस्य कार्य क्रम आयोजन किया गया

अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से
असीम पाल की रिपोर्ट

नेरली कैम्प 230 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दंतेवाड़ा द्वारा. रेंगानार एवं भूसारास घाटी क्षेत्र में आदिवासी नागरिक सामंजस्य कार्य क्रम आयोजन किया गया

230 बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, नेरली, दन्तेवाड़ा द्वारा आदिवासी नागरिक सामंजस्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कडी मे कमाण्डेन्ट श्री दिनेश सिंह, चंदेल ने बताया की इस प्रकार की कार्यक्रमों द्वारा केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल सुदूर्तम गावों को विकास की मुख्य धारा मे शामिल कराने का प्रयास कर रही है इस क्रम मे आज रेगानार एवं भूसारास घाटी क्षेत्र मे आदिवासी नागरिक सामंजस्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें किरकीपारा, पिसलीपारा, भसेनार, गंजेनार, उडेला, भोखपाल, कवासीपारा, गुदरा, छोटे गुदरा कवासीपारा, महाकरका आदि गावों के लोगो ने भाग लिया तथा इस मौके पर रेडियों वितरित किये गये। जिसे वे आस पास की दुनिया मे हो रहे नवाचार एवं सरकार द्वारा उन क्षेत्रों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं को समझ सके एवं क्षेत्र के विकास मे भागीदारी निभा सके। श्री चंदेल ने बताया की केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल हर समय, हर जगह आपकी प्रत्येक समस्या के निवारन मे अपनी भागीदारी देने मे सदैव तैयार रहेगा। जरूरत इस बात कि है की ग्रामीण स्वंम समस्या को सुलझाने मे अपनी भागीदारी निभाये। शिक्षा एवं संचार साधनों द्वारा इस क्षेत्र के विकास मे गुणोत्तर योगदान दिया जा सकता है।

भांसी से असीम पाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *