जिला कांग्रेस की बैठक राजीव भवन दंतेवाडा में हुई।

अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से
असीम पाल की रिपोर्ट

जिला कांग्रेस की बैठक राजीव भवन दंतेवाडा में हुई।

26 जनवरी से शुरू हो रही हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर हुई चर्चा।
बैठक में उपस्थित हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के दांतेवाड़ा प्रभारी जिला पंचायत अध्यक्ष बीजापुर शंकर कुडियाम, विधायक श्रीमति देवती कर्मा जी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश गौतम जी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर बैठक प्रारंभ की।
बैठक में प्रमुख रूप से 26 /01/2023 से प्रारंभ होने वाली हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। यह अभियान 26 जनवरी से शुरू होकर दो महीने तक चलेगा। पदयात्रा का आयोजन हर ब्लॉक के सभी बूथ में किया जाएगा। अभियान पदयात्रा में जिले के सभी मतदान केंद्रों को कवर किया जाएगा। हर घर मे दस्तक दे कर राहुल गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा की सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर,उन योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। इस दौरान जनता की समस्याओं का निदान भी किया जाएगा। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के संगठन के सभी नौ ब्लाकों में पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर दी गई है। पर्यवेक्षक सम्बंधित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के साथ इस अभियान को गति देने का काम करेंगे।
बैठक में उपस्थित मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा जी, जिला महा मंत्री संगठन सलीम रजा उस्मानी , जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जवाहर सुराना,जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा , बचेली नगर पालिका अध्यक्ष पूजा साव, गीदम ब्लॉक अध्यक्ष कमलोचन सेठिया, कुआकोंडा ब्लॉक अध्यक्ष भास्कर राठौर,किरंदुल ब्लॉक अध्यक्ष ए के सिंह, महिला अध्यक्ष इंद्रा शर्मा, किरण जायसवाल, रितेश जैन,एन नागराज, बीना साहू, महिला सेवा दल अध्यक्ष सरस्वती नाग,युवा कांग्रेस अध्यक्ष गणेश दुर्गा, विमल सलाम,विप्लव मलिक ,आसिफ़ रज़ा, मुकुंद ठाकुर, जोविन्स पापाचन, टी जी स्वामी, राकेश मंडावी, जोगी नाग,जितेंद्र कश्यप, कमलू अतरा, रजत दहिया, इंद्रा ठाकुर, गीतांजलि कुशवाहा, विश्वनाथ विश्वकर्मा, जगरा वेन्जाम, मंगल सोरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल का पुतला दहन
जिला कांग्रेस कमेटी ने बैठक के पश्चात नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल का पुतला दहन कर भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जिला अध्यक्ष अवधेश गौतम ने कहा कि नारायण चन्देल के बेटे ने एक आदिवासी युवती का शारिरिक शोषण किया है, जिसकी रिपोर्ट युवती ने दर्ज कराई है। नैतिकता के आधार पर नेता प्रतिपक्ष के पद से नारायण चन्देल को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

भांसी से असीम पाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *