डॉ पवन साहू शामिल हुए अपने गृह क्षेत्र के लवन सरखोर के नवधा रामायण में

  • बलौदा बाजार

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला अध्यक्ष, चिकित्सा प्रकोष्ठ डाँ पवन साहू अपने गृह लवन क्षेत्र के ग्राम सरखोर में आयोजित नवधा रामायण में जनता कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी को लेकर शामिल हुए।

जिसमें चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉ पवन कुमार साहू, के नृतित्व में युवा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार निषाद, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष निलेश कुमार घृतलहरे ,कसडोल ब्लॉक अध्यक्ष अजय साहू ,पुष्पेंद्र चंद्र ,रोहित कैवर्त्य , प्रदीप साहू, व अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

डॉक्टर पवन साहू जनता कांग्रेस पार्टी से कसडोल विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक प्रत्याशी हैं। डॉ पवन साहू को अपने साहू समाज और अन्य वर्ग का अपार जनसमर्थन खूब मिल रहा है पवन साहू ने वहा पर भजन भी गाए जिससे लोग काफी प्रभावित हुए और उनके स्वागत में खूब फटाके फोड़े और तालियों की आवाज से गूंज उठी कसडोल सरखोर, साथ ही साथ डॉ पवन साहू ने कहा 2023 के विधान सभा चुनाव
के लिए तैयारी शुरू हो चुका है आप सभी जनता से वादा करता हूं सभी लोगो का जो हक अधिकार है शिक्षा,स्वास्थ बिजली ,पानी ,और युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए जनता कांग्रेस पार्टी सरकार से लड़ रहीं और जनता के अधिकारों को दिलाकर रहेंगे ,और हम लड़ेंगे और जीतेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *