बूथ जोड़ो-यूथ जोड़ो अभियान के साथ युवा कांग्रेस की प्रथम कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से
असीम पाल कि रिपोर्ट

बूथ जोड़ो-यूथ जोड़ो अभियान के साथ युवा कांग्रेस की प्रथम कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

युंका प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी कमलेश कारम ने ली जिला यूथ कार्यकारिणी की बैठक
बूथ जोड़ो – यूथ जोड़ो” अभियान का पोस्टर विमोचन भी किया गया ।*
नव नियुक्ति जिलाध्यक्ष गणेश दुर्गा ने युवाओ को अंतिम छोर तक भूपेश सरकार की योजनाओं को पहुँचाने के दिये निर्देश ।

नववर्ष के साथ ही चुनावी वर्ष का संखनाद हो चुका है और युवा कांग्रेस ने भी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी कमर कस ली है । इसी क्रम में आज दन्तेवाड़ा जिला मुख्यालय में कांग्रेस भवन में जिला युथ कांग्रेस द्वारा अपनी प्रथम कार्यकारिणी की बैठक रखी । बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे युंका प्रदेश महासचिव एवं जिले के प्रभारी कमलेश कराम जी और साथ मे मोर्चा संभाला जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा एवं युवा जिलाध्यक्ष गणेश दुर्गा ने । बैठक में “बूथ जोड़ो – यूथ जोड़ो” अभियान के आग़ाज़ के साथ इसका पोस्टर विमोचन भी किया गया, जिसके बाद युवाओ को आगामी चुनाव के लिए दिशा – निर्देश दिए गए।

 युवाओं में "बूथ जोड़ो - यूथ जोड़ो" अभियान के साथ जिला प्रभारी कमलेश कराम ने कहा कि युवाओ को प्रत्येक बूथ कमिटी तक पहुँचना होगा और घर घर तक भूपेश सरकार की योजनाओं को पहुँचाना होगा । कमलेश कारम ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते है और जिसे हमे मजबूती से संभाले रखना है । इसी क्रम में आगे दन्तेवाड़ा जिले के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष गणेश दुर्गा ने कहा कि युवाओ को हमेशा संगठित रहने की जरूरत है और पार्टी के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी को पूरी सहजता से निभाना है । गणेश ने कहा कि युवा वर्ग ही देश का भविष्य है और अंतिम छोर तक विकास पहुँचाना हमारी जिम्मेदारी है । गणेश दुर्गा ने कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जी एवं दन्तेवाड़ा विधायक देवती कर्मा ने सदैव ही जनहित में कार्य किये है जिससे कांग्रेस पार्टी की छवि मजबूत हुई है । बैठक में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा ने भी कहा कि युवाओ के विकास से देश का विकास होता है । इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गणेश दुर्गा के साथ जिला उपाध्यक्ष अजय उइके ,लचुराम मंडावी,पुरषोत्तम यादव ,प्रशांत बंसोड़, जिला महासचिव आकश नियाल चंद्रप्रकाश चौवार्य, सौरभ श्रीवास ,राजा खान विक्रांत भारती, गौरव गुप्ता, जॉन साइमन,राजू पोडियम , फुकेष, गायेंद्र सिंह ,भोलू यादव ,अरुण सोनानी, पवन यादव एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे ।

भांसी से असीम पाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *