उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान, बिलासपुर का क्रीडांगन हुआ खेलमय प्रशिक्षणार्थियों में दिख रहा अपने खेल के लिए गजब का जोश

अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट

उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान, बिलासपुर का क्रीडांगन हुआ खेलमय प्रशिक्षणार्थियों में दिख रहा अपने खेल के लिए गजब का जोश
खेलमहोत्सव के इस बेला में आज दिनांक 18 जनवरी 2023 को उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान, बिलासपुर में प्रातः 07 बजे आज का खेल खो-खो से प्रारंभ हुआ । कार्यक्रम के पूर्व महाविद्यालय के प्रशिक्षार्थियों ने कार्यक्रम की सम्पूर्ण तैयारी कर ली थी । प्रातः 07:30 बजे क्रीडा उत्सव का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य रमाकाति साहू के द्वारा किया गया । आज का शुभारंभ खो-खो मैच सुंदरम् एवं मधुरम निकेतन के पुरुष वर्ग के मध्य खेला गया, सुंदरम् निकेतन ने टॉस जीता, सुंदरम् निकेतन 19 प्वाईट बनाकर 5 अंको से विजय प्राप्त किया। खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों में भी अपूर्व उत्साह देखा गया ।
खो-खो का दूसरा मैच सत्यम् एव शिवम् निकेतन के मध्य खेला गया। खो-खो के इस मैच में शिवम् ने सत्यम् 2 अंक से पराजित करते हुए फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। इसी कड़ी में अगला मैच बैडमिटन का मधुरम एवं शिवम् निकेतन के मध्य में खेला
गया जिसमें मधुरम् निकेतन के सौरभ कुमार भगत और मनोज कुमार यादव ने राजेश प्रजापति एव कृपाल कुजुर को कड़ी टक्कर देकर फाईनल मैच में अपनी जगह बनाई वहीं सुंदरम् निकेतन की ओर से गौरव विश्वकर्मा ने सत्यम निकेतन के अमनराज तिग्गा पर 2-1 से जीत दर्ज की वहीं इस निकेतनों के मध्य हुए दुसरे मैच में सत्यम निकेतन के साकेत शर्मा ने उज्जवल को पछाड़ कर जीत दर्ज किया। दोनो ही सेट में विपरीत परिणाम प्राप्त होने के चलते फायनल में जगह बनाने अब इन दोनो निकेतनों को युगल मैच में भीड़ना होगा। जो
कल सुबह आयोजित की जावेगी। पूरे दिन भर के मैच में ऑफिशियल व्यायाम निदेशक अवधराम चन्द्राकर, सुनील राव. अमित तिवारी, साजिद खान, महेश शर्मा, तुलिका सिंह, शबाना खान, स्वर्णिम शुक्ला, सुभाष त्रिपाठी एवं आयोजन समन्वयक करीम खान ने अपनी भूमिका निभाई। आज के इस खेल के अवसर पर महाविद्यालय के आचार्य डी महालक्ष्मी सिंह, डॉ. छाया शर्मा, डॉ. संजय आयदे डॉ अजीता मिश्रा. प्रिती तिवारी, नूरमोहम्मद रिजवी, राजेश गौरहा, डॉ. रजनी यादव, चंदना रोहिल्ला, अभिषेक शर्मा, डॉ सलीम जावेद विद्या भूषण शर्मा, रश्मि पाण्डेय, डॉ. गीता जायसवाल, पवन पाण्डेय, आशा बनाफर निधि शर्मा, संतोषी फर्वी आदि आचार्य वृंद उपस्थित रहे । खेल के आयोजन में कृपाल, भोलाराम, साकेत शर्मा, सुदीप, सौरभ सागर ज्ञानदास, राम कुमार, साकेत, सुधांशु जगरानी नन्दनी, प्रियका, गंगोत्री, रेखा बखला, राकेश्वरी, आरती, अर्पणा, शम्मी मनीषा, रेशमा, आदि प्रतिभागी शामिल हुए । खेल के आयोजन को सफल बनाने में प्रियंका, दीपिका, मनीषा, उषाकिरण बीनू शुक्ला, तापसी प्रतिमा कल्पना, मुन्नीबाई, सरिता, एलीश, ज्योति, शुभा मधु नंदिनी, राकेश्वरी रेखा, गंगोत्री, दीपा, मनीषा, शकुन्तला, आरती, जगरानी, प्रभा मिश्रा आदि प्रशिक्षार्थीयों ने विशेष योगदान दिया एंव महाविद्यालय के समस्त प्रशिक्षार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया । इसकी जानकारी के खेल प्रभारी एंव खेल समन्वयक करीम खान ने दी।

करीम खान

प्रतियोगिता समन्वयक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *