अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट। शिक्षा अध्ययन संस्थान में आज से दलीय खेलों का आगाज़
चार निकेतनों के बीच होगा जबरदस्त मुकाबला
शासकीय उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान बिलासपुर में आज दिनांक 17 जनवरी 2023 से वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य रमाकांत साहू के मुख्य आतिथ्य में प्रातः 7.30 बजे से होने जा रहा है। खेलों के लिए प्रशिक्षणार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह खेल प्रतियोगिता दो सोपान में सम्पन्न होगा। प्रथम सोपान में व्हालीबाल, खो-खो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, क्रिकेट व रोप जंप की प्रतियोगिता होगी वहीं द्वितीय सोपान में 100मी., 200मी., 400 मी. 800 मी. दौड़, उंची कूद, लंबी कूद, हाफ स्टेप जंप, गोला फेंक, तवा फेंक, भाला फेंक व सुरीली कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित होगी। इन सभी खेलों के लिए महाविद्यालय में अध्ययनरत सभी प्रशिक्षणार्थियों को चार निकेतन सत्यम निकेतन, शिवम निकेतन, सुंदरम निकेतन और मधुरम निकेतन में विभाजित किया गया है। खेल के लिए मैदान तैयार करने में प्रशिक्षणार्थियों का उत्साह देखने लायक था। संपूर्ण खेल प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए विधिवत समिति बनाते हुए प्रशिक्षणार्थियों को जवाबदारी सौंपी गई हैं वहीं खेल प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए पृथक पृथक खेल हेतु महाविद्यालयीन आचार्यों को जवाबदेही दी गई है। व्हाली बाल की जिम्मेदारी रश्मि पाण्डेय, डॉ. डी. के. जैन डॉ. महालक्ष्मी प्रीति तिवारी, सौरभ सक्सेना, वंदना रोहिल्ला, विद्याभूषण शर्मा, पवन पाण्डेय, आशा बनाफर निधि शर्मा को दी गई है वहीं खो-खो की जिम्मेवारी डॉ. सुदेशना वर्मा, डॉ. संजय एम.आयदे. छाया शर्मा, राजकुमारी महेन्द्र, अभिषेक शर्मा, डॉ. सलीम जावेद, डॉ. गीता जायसवाल को सौंपी गई है, इसी क्रम में राजेश गौरहा. डॉ. ए. के. पोद्दार, डॉ. व्ही. बी. रमणाराव, मनीषा वर्मा, नीला चौधरी, डॉ. चन्दना पाल और नूर मोहम्मद रिजवी को टेबल टेनिस की जिम्मेदारी सौंपी गई है तो बैडमिंटन का जिम्मा अभिषेक शर्मा, डॉ. अजीता मिश्रा, डॉ. रजनी यादव, श्रीमती अंजना अग्रवाल, रश्मि पाण्डेय, पवन पाण्डेय और दुष्यंत चतुर्वेदी को दिया गया है तथा क्रिकेट का दायित्व डॉ सलीम जावेद, अभिषेक शर्मा, विद्याभूषण शर्मा और पवन पाण्डेय एवं रोप जम्प की कमान छाया शर्मा, डॉ. ) अजीता मिश्रा, कीर्ति तिवारी, राजकुमारी महेन्द्र वन्दना रोहिल्ला तथा संतोषी फर्वी को सौंपा गया है। खेल का समन्वयक करीम खान और संरक्षक रमाकांति साहू प्राचार्य होंगे।
इसकी जानकारी महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी एवं आयोजन
समन्वयक करीम खान ने दिया।
करीम खान
खेल आयोजन समन्वयक
IASE Bilaspur

