लालबहादुर शास्त्री वार्ड में बॉलीवुड की वेबसिरीज की चलती शूटिंग के दरमियान बॉलीवुड की प्रसिद्ध अदाकारा स्वरा भास्कर जी से सौजन्य मुलाकात करने का अवसर प्राप्त हुआ । पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया । जिस पर उन्होंने कामरान अंसारी पार्षद की शूटिंग में सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया । लाइम प्रोड्यूसर अमित जैन जी के प्रोडक्शन मैनेजर मंगल क्षत्रिय जी के नेतृत्व में रायपुर में वेब सीरीज मिसेस फलानी की शूटिंग जारी है जिसमें आज उनकी टीम द्वारा वार्ड में लोकेशन के अनुरूप शूटिंग की अनुमति चाही गई ,जिसे स्वीकार करते हुए कामरान अंसारी
पार्षद ने उनका स्वागत किया । इस दौरान शूटिंग को देखने हेतु भारी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित हुवे ।

