नेरली केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने आदिवासी नागरिक सामंजस्य कार्य क्रम का हुआ आयोजित

अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से
असीम पाल कि रिपोर्ट

नेरली केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने
आदिवासी नागरिक सामंजस्य कार्य क्रम का हुआ आयोजित

नेरली बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, नेरली, दन्तेवाड़ा द्वारा आदिवासी नागरिक सामंजस्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कडी मे कमाण्डेन्ट श्री दिनेश सिंह, चंदेल ने बताया की इस प्रकार की कार्यक्रमों द्वारा केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल सुदूर्तम गावों को विकास की मुख्य धारा मे शामिल कराने का प्रयास कर रही है इस क्रम मे आज केरियापारा में आदिवासी नागरिक सामंजस्य कार्यक्रम के तहत लोगो को स्वच्छता एवं स्वास्थ के बारे मे बताया। जिसमें बुरूमपारा, रेतमपारा, ऊपर रेतमपारा, चिन्दगुफा एवं भुसारस आदि गावों के लोगो ने भाग लिया तथा इस मौके पर लगभग 200 मच्छरदानियों का वितरण किया गया। श्री चंदेल ने बताया की केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल हर समय, हर जगह आपकी प्रत्येक समस्या के निवारन मे अपनी भागीदारी देने मे सदैव तैयार है। जरूरत इस बात की है की ग्रामिण स्वंम समस्या को सुलझाने मे स्वयं की भागीदारी निभाये। शिक्षा एवं संचार साधनों द्वारा इस क्षेत्र के विकास मे गुणोत्तर योगदान दिया जा सकता है।

भांसी से असीम पाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *