नेरली 230 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल कमाण्डेंट दिनेश सिंह चंदेल द्वारा चिंगावरम नाला. सुक्मा सामंजस्य कार्यक्रम आयोजन

अयान न्यूज दंतेवाड़ा भांसी से
असीम पाल कि रिपोर्ट

नेरली 230 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल कमाण्डेंट दिनेश सिंह चंदेल द्वारा चिंगावरम नाला. सुक्मा सामंजस्य कार्यक्रम आयोजन

   दिनाक 13/01/2023 को  नेरली        230 बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, नेरली, दन्तेवाड़ा द्वारा आदिवासी नागरिक सामंजस्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कमाण्डेन्ट श्री दिनेश सिंह, चंदेल ने बताया की इस प्रकार की कार्यक्रमों द्वारा केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल सुदूर्तम गावों मे अपनी उपलब्धता एवं विश्वास मे बढोतरी कर रही है, आज श्री चंदेल अपने टीम के साथ चिंगावराम नाला, सुकमा में आदिवासी नागरिक सामंजस्य कार्यक्रम के तहत लोगो को स्वच्छता एवं स्वास्थ के बारे मे बताया। जिसमें दुधिरास, मुर्की, छोटी मुर्की, चैलनपारा, चिंगावरम, इरपाल, भुसारस आदि गावों के लोगो ने भाग लिया तथा इस मौके पर लगभग 200 मच्छरदानियों का वितरण किया गया। ग्रामिणो ने श्री चंदेल से रोजगार परख ट्रेनिग जैसे मोटर डायविंग, बडी गिरी, सिलाई, मेकेनिक गिरी और इलेक्टेशियन जैसे कोर्स चलाने की माग की तथा क्षेत्र के युवाओ ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल मे भर्ती होने के संदर्भ मे अपनी इच्छा व्यक्त की तथा उन्होने गुहार लगाई की उन्हे भी इस संबंध मे प्रशिक्षण की आवश्यकता है। जिस पर श्री चंदेल ने उन्हे बताया कि जिसे भी किसी प्रकार की  रोजगार उन्मुखी टेनिंग करना चाहता है का अपना नाम अपने निकटतम सी.आर.पी.एफ. कैम्प मे लिखवाये।

भांसी से असीम पाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *