ग्रामीण विधायक ने क्षेत्रवासियों को करोड़ों की सौगात
विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
रायपुर—रायपुर ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा ने क्षेत्र वासियों को करोड़ों की सौगात दी और विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया इस दौरान जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद थे ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत ग्राम धनेली, डोमा, दतंरेगा, कादुलं, 30-30 लाख के हाट बाजार निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया इसके साथ ही ग्राम पंचायत भटगांव में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया जिसमें पशु शेड निर्माण कार्य के लिए दो स्थानों पर 12-12 लाख चरवाहा कक्ष निर्माण के लिए 2.6लाख एवं बोर खनन व पाइप लाइन विस्तार के लिए 2.20लाख आदि शामिल है। ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर जनता की हीतो के लिए कार्य कर रही है विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जनता को लाभ पहुंचाया जा रहा है। वही जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा ने कहा कि आज जिन विकास कार्यों का भुमिपूजन हुआ है वह ग्रामों के लिए मील का पत्थर साबित होंगे राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं पशु संवर्धन से लेकर सभी प्रकार की महत्वपूर्ण योजनाएं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं जिनका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, धरसीवा जनपद अध्यक्ष श्रीमती उत्तरा कमल भारती, धरसीवा जनपद सदस्य श्रीमती सविता विनय गेंडे, धरसीवा जनपद सदस्य श्रीमती सुनीता लेखू बैस, धरसीवा जनपद सदस्य श्रीमती मोनिका चंद्र कुमार ध्रुव, धनेली सरपंच संदीप कुमार वर्मा, डोमा सरपंच देवसिंग बघेल, दतरेंगा सरपंच भुनेश्वर साहू, कादुलं सरपंच अश्वन कुमार लहरे, भटगांव सरपंच गंगाधर गिलहरे एवं उपसरपंचगण पंचगण ग्रामवासी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
ग्रामीण विधायक ने क्षेत्रवासियों को करोड़ों की सौगात विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

