खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग में चावल ही हेराफेरी कर अरबों रुपए के महाघोटाला?

रायपुर 16/07/19 :- प्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा शासनकाल में चर्चित नॉन घोटाले से बड़ी महा घोटाला खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग में अरबों रुपए के राशन की महाघोटाला सुनियोजित तरीके से किया गया है जिसका खुलासा छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य विभाग के पारदर्शी ऑनलाइन वेबसाइट मैं दर्ज किए गए दस्तावेजों से पर लक्षित एवं प्रमाणित होती है। मुझे जानकारी है कि यदि किसी राशन दुकान में चावल बचता है तो उस दुकान को आगे महीने में बचा चावल को घटा कर दिया जाता है लेकिन दुकानों में दो दो तीन तीन महीने का चावल बचे रहने पर भी उक्त बचत चावल को समायोजित कर आबंटन नही किया जाना बहुत बड़े घोटाले की तरफ इशारा है।

पूर्वर्ती भाजपा शासन ने पीडीएस नीति पर काफी वाहवाही लूटी थी लेकिन जमीनी हकीकत उनके काफी विपरीत हैं प्रदेश में गुलाबी राशन कार्ड जिसे अंत्योदय का नाम दिया गया है जिसमें प्रतिकार्ड 35 केजी चावल राशन दिया जाना प्रस्तावित है तथा नीला प्राथमिकता कार्ड जिसमें प्रति सदस्य 7 केजी चावल राशन प्रदाय किया जाता है ।प्रदेश में नगरीय निकाय क्षेत्र में 1261 राशन दुकान तथा ग्रामीण क्षेत्र में 11043 राशन दुकान इस प्रकार पूरे प्रदेश में कुल 12304 राशन दुकान संचालित है जिसमें प्रथम चरण में प्रदेश के 40 नगरीय निकाय क्षेत्र के 100 राशन दुकानों का आवंटन तथा वितरण एवं शेष बचत राशन के संबंध में शासन द्वारा ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्ज किए गए दस्तावेजों का जांच पड़ताल किया गया।इन दुकानों में पिछले दो साल से हर महीने जनता को जो चाँवल बाटा जाना चाहिए था उसे खुले बाजार में बिकवाया गया है और केवल कागज में बचत दिखाया जा रहा है। 37 553 कुंटल राशन चावल की धांधली स्पष्ट रूप से नजर आ रही है , अगर उक्त चावल का भंडाररण राशन दुकानों में है ,तो उनका जाँच की जावे ,अथवा उक्त राशन की समायोजन विभाग इस माह समायोजित करे , जिससे इसकी असली सच्चाई आप सबके सामने आ सके |बहरहाल मात्र 100 राशन दुकानों का बचत राशन का वास्तविक बाजार भाव से 11 करोड़ रुपये के लगभग होती है।ये वित्तीय आर्थिक अनियमितता भाजपा को लाभ पहुँचाने के लिए की गई है इस प्रकार पूरे प्रदेश में 12304 राशन दुकान वर्तमान में संचालित है उक्त धांधली के अनुसार लगभग 13 अरब घोटाले का अनुमान है , इस लिए प्रारम्भिक तौर पर पुरे प्रदेश के मात्र 40 नगरीय निकाय के 100राशन दुकानों की सूची आपको सादर प्रेषित है जिसमे पिछले माह में आबंटित राशन तथा उनके विरुद्ध बिक्री की गयी राशन ,के विरुद्ध शेष बचत राशन का भौतिक सत्यापन राशन दुकानों में जाकर निष्पक्ष एजेंसी से कराई जावे ,मै प्रदेश की मान मुख्यमंत्री महोदय ,मान खाद्य मंत्री महोदय ,विभागीय सचिव महोदय से इस महाघोटाले की निष्पक्ष जाँच की मांग करता हूँ |पुरे प्रदेश की राशन दुकानों की जांच पड़ताल की जा रही है । विगत कुछ माह में पुष्टि कारक प्रमाणित दस्तावेजों के साथ पुरे प्रदेश के राशन दुकानों में शेष बचत राशन की पुष्टि कारक आकड़ा पुरे दस्तावेजो के साथ पुनःआप सबको विगत कुछ दिनों में आप सबको सादर प्रेषित की जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *