पर्यटन समिति की बैठक का किया गया आयोजन

अयान न्यूज दंतेवाड़ा भांसी से
असीम पाल कि रिपोर्ट

पर्यटन समिति की बैठक का किया गया आयोजन

दंतेवाड़ा, 10 जनवरी 2023। जिला संयुक्त कार्यालय में विधायक श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा की अध्यक्षता में पर्यटन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न पर्यटन के विषयों पर चर्चा की गयी, जिले के पर्यटन स्थलों का राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के लिए सुनियोजित कार्य-योजना बनाने और पर्यटन को प्रोत्साहित करने की बात कही गयी। जिले में विविध सांस्कृतिक परिदृश्य,राज्य संरक्षित संपत्ति भी स्थित है। जिससे जिले को अलग पहचान मिलेगी साथ ही इससे स्थानीय बेरोजगार युवा, महिलाओं को रोजगार का अवसर भी मिलेगा। बैठक में उपस्थित लोगों ने अपने-अपने सुझाव भी दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री विमल सुराना, अपर कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे, संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेंद्र ठाकुर सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।

भांसी से असीम पाल
कि रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *