पत्रिका समूह की ओर से संस्थान की धरोहर रहे दिवंगत पत्रकारो के नाम से दिए गए पत्रकारिता पुरस्कार

पत्रिका समूह की ओर से संस्थान की धरोहर रहे दिवंगत पत्रकारो के नाम से दिए गए पत्रकारिता पुरस्कार

नए विजन और जन सरोकार मे श्रेष्ठता का किया सम्मान

श्रेष्ठ एडिटर स्टोरी प्रथम पुरस्कार मनीष गुप्ता जी को मिला

पुरस्कार सिर्फ प्रमाण पत्र नहीं परिश्रम और श्रेष्ठता का सम्मान है–संग्राम सिंह राणा

जगदलपुर– पत्रिका समूह की ओर से प्रिंट डिजिटल व टीवी माध्यमों के लिए वर्ष 2022 के श्रेष्ठ कार्य करने वाले संपादकीय प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया।इस दौरान संस्थान की धरोहर रहे दिवंगत पत्रकारों के नाम से भी पुरस्कार दिए गए।
जगदलपुर पत्रिका के स्थानीय संपादक मनीष गुप्ता जी की स्टोरी नक्सलियों का अंतर्कलह को पत्रिका ग्रुप में राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ एडिटर स्टोरी का पुरस्कार मिला है।
भाजपा नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा ने कहा सार्वजनिक सम्मान और पुरस्कार व्यक्ति को बेहतर योगदान के लिए प्रेरित करते हैं।पुरस्कार सिर्फ प्रणाम पत्र नहीं, परिश्रम और श्रेष्ठता का सम्मान हैं।जगदलपुर के गौरव मनीष गुप्ता जी को यह पुरस्कार मिलना हम सब बस्तर वासियों के लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *