भाजपा मे छीड़ा पोस्टर राजनीति का युद्ध,अपने ही राष्ट्रीय नेता का फोटो लगाने से क्यू है परहेज?

अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट भाजपा मे छीड़ा पोस्टर राजनीति का युद्ध,अपने ही राष्ट्रीय नेता का फोटो लगाने से क्यू है परहेज ? बिलासपुर मे आज राजनीति का पारा सर चढ़कर बोल रहा है। भाजपा छग प्रभारी ओम माथुर का बिलासपुर प्रथम आगमन हुआ। भाजपाई कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत गर्मजोशी के साथ किया। पोस्टर बैनर लगे लेकिन इन पोस्टर बैनर मे एक चीज हैरान कर देने वाली बात यह थी कि, छग के पूर्व मुख्य मंत्री व वर्तमान मे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा रमन सिंह को नही मिली जगह क्या कारण था की डा रमन सिंह के फोटो को नही लगाया गया। यह महज भूल चूक नही है, बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा व बिलासपुर विधानसभा मे आखिर क्यू भाजपा नेताओ द्वारा डा रमन सिंह के फोटो से परहेज कर रहे है, भाजपा नेता नही चाहते है की आने वाले विधानसभा चुनाव मे डा रमन सिंह के चहरे पर चुनाव लड़ा जाये ताकी पराजय का सामना करना पड़े। क्या भाजपा के लोग आगामी विधानसभा चुनाव मे नये चहरे के साथ चुनाव मे उतरना चाहती है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा- रमन सिंह हमारी पार्टी के मार्गदर्शक और वो लोगों के दिलों में रहते हैं,उन्हें पोस्टर में कहां खोजने की जरूरत नहीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *