अयान न्यूज दंतेवाड़ा भांसी से
असीम पाल कि रिपोर्ट
जवानों के निगेहबानी से मुख्यधारा से जुड़ा दूरस्थ ग्राम बासनपुर।झिरका से लेकर कमालुर ग्राम पंचायत तक
दन्तेवाड़ा से 25 किलोमीटर दूर थाना भांसी थाना क्षेत्रान्तर्गत् ग्राम बासनपुर स्थित है, इस क्षेत्र के ग्रामीणों के आवागमन के लिए आज तक पक्की सड़क मार्ग व्यवस्था नहीं था। ग्राम बासनपुर जो कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र है, इस क्षेत्र के ग्रामीणों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत् पक्की सड़क मार्ग का निर्माण छ0ग0 शासन के द्वारा स्वीकृत किया गया था, उक्त सड़क मार्ग निर्माण कार्य में ग्राम कामालूर से ग्राम झिरका तक के बीच 2.3 किलोमीटर की दूरी है, जो नक्सल संवेदनशील क्षेत्र है, कामालूर से झिरका तक सड़क मार्ग निर्माण कार्य के दौरान पर्याप्त पुलिस जवानों को तैनात कर सुरक्षा मुहैया कराते हुए सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण कराया गया है। सड़क मार्ग व्यवस्था होने से आस-पास क्षेत्र के ग्रामीणों में बहुत ज्यादा खुशियां देखने को मिल रही है, पक्की सड़क मार्ग व्यवस्था होने से एंबुलेंश की सुविधा, क्षेत्र के ग्रामीणों के आवागमन के अन्य साधनों का उपयोग, प्रशासन के योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने में सुगम हो गया है। इस मार्ग पर बन रहे पुलिया का निर्माण भी जल्द कर लिया जाएगा ताकि बरसात में आवागमन बाधित न हो पाए।
भांसी से असीम पाल
कि रिपोर्ट

