समय सीमा की बैठक संपन्न गणतंत्र दिवस के आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया दायित्व

अयान न्यूज दंतेवाड़ा भांसी से
असीम पाल कि रिपोर्ट

समय सीमा की बैठक संपन्न
गणतंत्र दिवस के आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया दायित्व
जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक
दंतेवाड़ा 05 जनवरी 2023। कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार की अध्यक्षता में आज जिला संयुक्त कार्यालय के डंकिनी सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला खनिज संस्थान न्यास निधि अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कई वर्षों से लंबित प्रकरणों को गंभीरता दिखाते हुए त्वरित गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में विभिन्न विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन करने निर्देशित किया। निदान शिविर में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए समय से निराकरण करते हुए संबंधितों को सूचित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी समस्याओं का त्वरित समाधान करें। बैठक में पूर्व दिवसों में लगाए गए विशेष दिव्यांग मेगा कैंप में प्राप्त आवेदनों के विरुद्ध बनाये गये दिव्यांगता प्रमाण पत्र के बारे में भी जानकारी ली।
तत्पश्चात् कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार की अध्यक्षता में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस वर्ष गरिमामय ढंग से समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित शासकीय हाई स्कूल मैदान में प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया जाएगा। सभी शासकीय भवनों एवं कार्यालयों में ध्वजारोहण एवं रोशनी की जाएगी। बैठक में सभी विभाग प्रमुख को गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आवश्यक दायित्व सौंपा गया है।

जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक
कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की प्रथम बैठक आयोजित की गयी। जिसमे विभिन्न बिंदुओं के बारे में जैसे जिले में आधार सेवा केंद्र स्थापित करना, जिले के सभी नागरिकों एवं सभी वर्ग के बच्चों का आधार अद्यतन एवं अनिवार्य बायोमैट्रिक अद्यतन, आधार सेवा केंद्रों की निगरानी इत्यादि विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री ललितादित्य नीलम, अपर कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे, एसडीएम श्री कुमार बिश्वरंजन, सहित सभी अधिकारीगण उपस्थित थे।

भांसी से असीम पाल
कि रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *