बिलासपुर न्यायधानी मे एक महीना भी नही हुआ की गोली चलने मे सबसे बड़ी दूसरी घटना। अज्ञात बाइक सवार युवकों ने लूट के प्रयास में पेट्रोल पंप में चलाई गोली

अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट बिलासपुर। न्यायधानी मे एक महीना भी नही हुआ की गोली चलने मे सबसे बड़ी दूसरी घटना। अज्ञात बाइक सवार युवकों ने लूट के प्रयास में पेट्रोल पंप में चलाई गोली । आरोपियो को पकड़ने मे पुलिस जुटी तलाश मे।कोटा से लोरमी जाने वाली रोड में स्थित पुष्कर पेट्रोल पंप में लूट के प्रयास के दौरान आरोपियों ने गोली चला दी, बताया जा रहा है की अज्ञात बाइक सवार 3 आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है।घटना की खबर लगते ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंच जांच में जुट गए, और आरोपियों को पकड़ने घेरा बंदी की जा रही है। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *