अनमोल झा बने युवा मोर्चा शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल सहप्रमुख

अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट

अनमोल झा बने युवा मोर्चा शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल सहप्रमुख
बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ रवि भगत द्वारा प्रदेश पदाधिकारी एवं योजना प्रभारी की घोषणा की गई जिसमे बिलासपुर जिले के अनमोल कुमार झा को प्रदेश शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल का सहप्रमुख बनाया गया है ज्ञात हो की अनमोल पूर्व में भी युवा मोर्चा में जिले एवं प्रदेश में महत्वपूर्ण दायित्वों पर रह चुके हैं उनकी सक्रियता को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।अपनी नियुक्ति पर अनमोल ने जिले एवं प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा की युवा मोर्चा का प्रत्येक सिपाही इस निकम्मी भूपेश सरकार के खिलाफ हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ने के लिए कमर कस कर खड़ा है संगठन ने जिस विश्वास के साथ मुझे ये जिम्मेदारी सौंपी है मैं पूरी निष्ठा के साथ उसका निर्वाह करूंगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *