अयान न्यूज दंतेवाड़ा भांसी से
असीम पाल कि रिपोर्ट
आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के प्रयासों का प्रतिफल आज गांव गांव में दिख रहा है – दीपक बैज…*
आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हमारी सरकार में धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी – रेखचंद जैन….
धुरवा नृत्य एवं पारंपरिक वाद्य यंत्रों से जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया…
सांसद बस्तर दीपक बैज, विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम ने ग्राम पंचायत दरभा के बीरापारा में कोटगुडिन माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया…
सांसद बस्तर दीपक बैज ने अपने संबोधन में कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रयासों का फल अब गांव गांव में दिखाई देंगे लगा है माता गुड़ी एवं देव गुड़ी हमारी आस्था का केंद्र है तथा इनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है…
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की माता गुड़ी जीर्णोद्धार के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए बस्तर आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण एवं जिला खनिज न्यास निधि से राशि प्रदान की जा रही है मेरे जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में 125 से अधिक माता गुड़ी एवं देव गुड़ियों के जीर्णोद्धार के लिए राशि प्रदान की गई है ग्रामीण क्षेत्र के माता गुड़ियों के अलावा शहरी क्षेत्र के गुड़ियों के लिए भी राशि प्रदान की गई है…
विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम ने अपने उद्बोधन में कहा की हमारी आदिवासी संस्कृति में माता गुड़ी एवं देव गुड़ियों का विरोध महत्व है हर सुख-दुख के कार्यों में माता गुड़ी में पूजा की जाती है आज हमारी सरकार में आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा की इस क्षेत्र में जहां माता गुड़ी एवं देव गुड़ियों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है वहीं अबुझमाड क्षेत्र में घोटुलों का निर्माण किया जा रहा है.
भांसी से असीम पाल
कि रिपोर्ट

