अयान न्यूज दंतेवाड़ा भांसी से
असीम पाल कि रिपोर्ट
शांति पथ के अंतिम 1800 मीटर*
कलेक्टर एसपी के द्वारा किया जा रहा सतत निरीक्षण
दंतेवाड़ा और नारायणपुर की कम हुई दुरी*
कलेक्टर एवं एसपी ने किया अतिसंवेदनशील क्षेत्र बारसूर पल्ली मार्ग का भ्रमण
दंतेवाड़ा, 27 दिसंबर 2022। किसी भी क्षेत्र के विकास में सड़कों, पुल पुलिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं. यह न केवल बसाहटों को जोड़ती है बल्कि क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाती है इसी तरह जिले में भी सुदूर अंचलों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास जारी है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश में सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने जिले के गीदम विकासखंड अंतर्गत बारसूर पल्ली मार्ग को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण कार्यों की प्रगति के साथ ही निर्माणाधीन पुलिया के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गुणवत्ता के साथ जल्द सभी निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले को जोड़ने वाला यह मार्ग बन जाने से आने जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। पुलिया का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से दंतेवाड़ा एवं नारायणपुर के बड़ी आबादी को परिवहन एवं यातायात के सुविधाओं के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, पारिवारिक संबंधों के निर्वहन हेतु ग्रामीणों को सहूलियत होगी। बारसूर से पल्ली को जोड़ने वाली 39.4 किलोमीटर की सड़क निर्मित किया जाना है जिसमे दंतेवाड़ा जिले में 21 किलोमीटर किया जाना था जिसमे से 18 किमी पर डामरीकरण किया जा चुका है शेष में 8 मीटर की मध्यम सेतु निर्माण कार्य, 1800 मीटर का गिट्टीकरण का कार्य प्रगति पर है। इस मार्ग में ग्रामीणों के साथ भारी एवं मालवाह वाहनों के आवाजाही बढ़ी है। जिसके कारण सेतु निर्माण की आवश्यकता को देखते हुए कलेक्टर ने निर्माण कार्य द्रुत गति से करने पर जोर दिया। कलेक्टर एव एसपी स्वयं विकास कार्यों का गहनता से निरीक्षण लगातार कर रहे हैं। साथ ही क्षेत्र के विकास को गति प्रदान करना भी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान एसडीएम श्री कुमार बिश्वरंजन, एसडीओपी बारसूर सुश्री आशा रानी, कार्यपालन अभियंता पीडब्ल्यूडी श्री एस.एल. ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी एम.के. भौर्य, उप अभियंता आर.के. सोरी सहित संबंधित मौजूद रहे
भांसी से असीम पाल
कि रिपोर्ट

