अयाज न्यूज दंतेवाड़ा भांसी से
असीम पाल कि रिपोर्ट
बारसूर में शक्ति दिवस समारोह में सम्मिलित हुई जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा ।
हल्बा समाज के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँची जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा ।
सुलोचना कर्मा ने कहा कि “समाज के लोगो के बीच आने से हमारा हौसला बढ़ता है” ।*
सामाजिक एकता से ही एक उत्कृष्ट समाज का निर्माण होता है, हल्बा समाज के शक्ति दिवस कार्यक्रम से नई पीढ़ी में नई उर्जा आएगी ।
सुलोचना कर्मा ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने इस समाज को संगठित करने में हर सफल प्रयास किया और हमे अपने पूर्वजों की इस विरासत को आगे बढ़ाना है और समाज को नई ऊंचाइयों में पहुँचाना है ।*
इस कार्यक्रम में बारसूर ब्लॉकध्यक्ष अमूलकर नाग, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गणेश दुर्गा, आशा पाटीदार, प्रशांत बंसोड़, रोशन नाग एवं भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे ।*
भांसी से असीम पाल
कि रिपोर्ट

