मॉडल प्रेमिका के ‘चरित्र’ पर था शक, हत्या कर चेहरे को कुचला

नागपुर जिले में प्रेमी द्वारा मॉडल प्रेमिका की हत्या का मामला सामने आया है। नागपुर की रहने वाली 19 वर्षीय खुशी परिहार मॉडल बनना चाहती थी। वो स्थानीय फैशन शो में भाग लिया करती थी और नामी मॉडल बनना चाहती थी।

खुशी परिहार के प्रेमी अशरफ शेख को उसका दूसरे लड़कों के करीब रहना पसंद नहीं था। अशरफ प्रेमिका के चरित्र पर शक करता था। इसी शक के चलते उसने प्रेमिका की हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नागपुर पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें शनिवार की सुबह सूचना मिली कि पंधुरना-नागपुर राजमार्ग पर एक महिला का शव पड़ा हुआ है। जब हम मौके पर पहुंचे तो देखा कि लड़की के चेहरे को बुरी तरह से कुचल दिया गया था।उन्होंने आगे कहा, हमने सोशल मीडिया के द्वारा लड़की की पहचान की। जांच में अशरफ का नाम सामने आया। पुलिस ने बताया कि शेख को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *