अयान न्यूज दंतेवाड़ा भांसी से
असीम पाल कि रिपोर्ट
बचेली एनएमडीसी के अधिकारी मोहित तोमर ने किया दुर्लभ रक्त ओ नेगेटिव का 39 वा रक्तदान किया*
जीवन अनमोल है और किसी का जीवन बचाना दुनिया का सबसे बड़ा पुण्य। आपका रक्तदान किसी की जान बचा सकता है। किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने जैसे महान कर्म के लिए रक्तदान एक माध्यम है।
बचेली के जनसेवक फिरोज़ नवाब इसी क्रम में लगातार काम अनवरत रूप से कर रहे है और रक्तदान कराने के साथ रक्तदाता के रूप में लगातार अपना रक्तदान कैंप का आयोजन भी करते रहते है
आज बचेली अपोलो हॉस्पिटल में बेहद बीमार मनीष को
जो नगर पालिका में कार्यरत कर्मचारी है
उसे तत्काल रूप से ओ नेगेटिव दुर्लभ रक्त की जरूरत था
इस मेसेज को जनसेवक ने वायरल किया तो
एनएमडीसी में स्क्रिंग प्लांट में कार्यरत अधिकारी मोहित तोमर ने जैसे ही मेसेज को देखा तो उन्होंने फिरोज नवाब से संपर्क किया और तुरंत अपोलो हॉस्पिटल आकर अपना दुर्लभ रक्त ओ नेगेटिव रक्तदान किया
जैसा की उन्होंने बताया की वे हरियाणा के निवासी है और हरियाणा में रहने के दौरान वहा हर 3 माह में लगातार अपना रक्तदान करते ही रहते थे और इस बार उन्होंने अपना 39 वा रक्तदान किया
इस तरह अब वे बैलाडीला के एनएमडीसी में जॉब के लिए आ गए तो रक्तदान के लिए ये इनका दूसरा मौका था इससे पहले एक सीआईएसएफ के कैंप के दौरान रक्तदान किया था
इस तरह एक अनजान व्यक्ति के लिए अपना रक्तदान कर जान बचाने वाले ऐसे रक्तवीर की पूरे बचेली में प्रशंसा हो रही है इस तरह से ये भी राष्ट्र सेवा ही है
भांसी से असीम पाल
कि रिपोर्ट

