अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट। वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले गरीब लोगों को गर्म कपड़े देकर और ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ने वाले ऐसे बच्चे जिनके पैरों में चप्पल तक नहीं होती उनकी मदद करके सदभाव पत्रकार संघ के सदस्य नया वर्ष मनाएंगे। इस आशय का निर्णय गुरुवार को हुई सदभाव पत्रकार संघ की संभागीय बैठक में लिया गया। इस बैठक में सर्वप्रथम सदस्यता के नवीनीकरण और नए सदस्यों को जोड़ने के संबंध में चर्चा की गई, इसके बाद महिला पत्रकारों के सुझाव पर नए वर्ष में गरीब असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद करने का निर्णय लिया गया।प्रदेश अध्यक्ष श्री आर डी गुप्ता ने कहा कि पत्रकारों को किसी भी तरह के प्रलोभन से बचते हुए सही संगठन का चुनाव करना चाहिए जिससे पत्रकारों के हित में काम किया जा सके वही कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री देवदत्त तिवारी ने जांजगीर-चांपा जिले से आए वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश सिंह को जांजगीर जिले का महासचिव नियुक्त करने की घोषणा की। बैठक में सदभाव पत्रकार संघ के सभी सदस्यों ने आगामी दिनों में नववर्ष मिलन समारोह मनाए जाने का निर्णय एकमत से लिया। इसके लिए संगठन में टीम बनाकर समारोह की तैयारी करने का निर्देश दिया गया।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, प्रदेश सचिव उमाकांत मिश्रा, संभागीय अध्यक्ष विनय मिश्रा, कार्यकारी संभाग अध्यक्ष मनीष शर्मा,वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र वर्मा, संभागीय उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल, संभागीय उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव,संभागीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा, संभागीय संगठन सचिव छोटा भाई,वरिष्ठ पत्रकार उस्मान खान, जिला सचिव आमिर खान, जिला सचिव अनीश गंधर्व, जिला सचिव प्रतीक मिश्रा,सुधीर तिवारी,भारती यादव,रमा मैडम,अनुपम शर्मा, मोहर सिंह, अशोक कश्यप,अटल कश्यप, सहित अन्य पत्रकार साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान शिवरीनारायण, पामगढ़ और नवागढ़ ब्लाक इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। बैठक के अंत में सभी सदस्यों को आईडी एवं परिचय पत्र का वितरण किया गया।
वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले गरीब लोगों को गर्म कपड़े देकर और ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ने वाले ऐसे बच्चे जिनके पैरों में चप्पल तक नहीं होती उनकी मदद करके सदभाव पत्रकार संघ के सदस्य नया वर्ष मनाएंगे

