अयान न्यूज दंतेवाड़ा भांसी से
असीम पाल कि रिपोर्ट
दंतेवाड़ा जिले मे सुशासन सप्ताहःजनशिकायतों के निराकरण में तेजी लाने के दिए निर्देश*
एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का हुआ आयोजन
दंतेवाड़ा, 23 दिसंबर 2022। भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में 19 से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह- ‘प्रशासन गांव की ओर’ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज संयुक्त जिला कार्यालय के डंकिनी सभाकक्ष में आज कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार की अध्यक्षता में आज 23 दिसंबर को सुशासन सप्ताह अंतर्गत जिला स्तरीय एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभागों के लंबित प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेकर सभी विभागों को जनशिकायतों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री विनीत नन्दनवार ने सुशासन सप्ताह के दौरान जन शिकायतों के समाधान और बेहतर सेवा वितरण के लिए विशेष प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि सुशासन सप्ताह के दौरान लंबित लोक शिकायतों का निवारण एवं जन शिकायतों का समाधान किया जा रहा है।
समय-सीमा की बैठक संपन्न
ततपश्चात कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार की अध्यक्षता में आज समय-सीमा की बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने इस सप्ताह लागए गए निदान शिविर की समीक्षा की। उन्होंने डबरी और समतलीकरण जैसे कार्यों को जल्द से जल्द स्वीकृत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बिजली, पेयजल की समस्याओं का त्वरित निराकरण करें जिससे अंतिम घरों तक मूलभूत सुविधा पहुँचे। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को स्वरोजगार से जोड़ने की बात कही। बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, जल जीवन मिशन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास अंतर्गत कार्यों की गहन समीक्षा की गई। गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर खरीदी के सबंध में पूछा। बढ़ती ठंड को दृष्टिगत रखते हुए अलाव करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जाति प्रमाण पत्र की साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा की। धान खरीदी, धान उठाव के संबंध में भी जनकारी ली उन्होंने समय से धान उठाव करने निर्देश दिए। उन्होंने जिले को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में वनमण्डलाधिकारी श्री सागर जाधव, अपर कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे, एसडीएम श्री कुमार बिश्वरंजन, सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
भांसी से असीम पाल
कि रिपोर्ट

