तीनो जिला दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर के सक्रिय कार्यकर्ताओ का सयुंक्त बैठक केंद्रीय जोन प्रभारी राकेश शाह जी के उपस्तिथि में सम्पन्न

तीनो जिला दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर के सक्रिय कार्यकर्ताओ का सयुंक्त बैठक केंद्रीय जोन प्रभारी राकेश शाह जी के उपस्तिथि में सम्पन्न

दंतेवाड़ा!!! आज शुक्रवार को दंतेवाड़ा मे तीनो जिला दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर के सक्रिय कार्यकर्ताओ का सयुंक्त बैठक केंद्रीय जोन प्रभारी राकेश शाह जी के गरिमामय उपस्तिथि में संपन्न हुआ जिसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी करके आप मीडिया सेल ने दी है।

जिला स्तरीय बैठक को सम्बोधित करते हुए राकेश शॉ ने कहा कि आम आदमी पार्टी होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रति पूरी तरह गंभीर है।जिसकी तैयारी हेतु पूरे साउथ ज़ोन में जिला स्तरीय बैठक लिया जा रहा है।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने के बाद छत्तीसगढ़ में अरविंद केजरीवाल की सभा होने जा रही है।जिसकी तैयारी हेतु पूरे छत्तीसगढ़ के सँगठन को संगठित करने का कार्य किया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी वरिष्ठ समीर खान ने कहा कि पार्टी पूरी तरह गम्भीर है तभी चुनाव की रणनीति बनाने हेतु दिल्ली में राष्ट्रीय परिषद की बैठक आयोजित की गई है।

आगे वरिष्ठ नेता समीर खान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की 2023 में सरकार बनने वाली है।जिसकी आगाज़ मार्च में अरविंद केजरीवाल जी राजधानी में करेंगे।

जिला स्तरीय बैठक में केंद्रीय जोन प्रभारी राकेश शाह जी,वरिष्ठ नेता समीर नेता,वरिष्ठ नेता बल्लू भावानी , अनिल दुर्गम, सतीश मण्डवी, लता नाग, राजा राम कश्यप, रोहित यालाम , गणपत मोदियाम जी, गौतम सिंह, शांति कुडियम जी, जय नारायण जी, सदासीव यालाम, एव तीनो जिला के ब्लॉक प्रभारी
समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *