जे सी आई रायपुर यूथ कैपिटल का शानदार शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह

“एक शाम यूथ के नाम”

जे सी आई रायपुर यूथ कैपिटल का शानदार शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह।

जे सी आई रायपुर यूथ कैपिटल ने 20/12/2022 को अपने शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह को बड़े धूमधाम से सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में जे सी आई सुपर चैप्टर फाउंडर एंड चेयरमैन पी पी पी जे एफ आर जे सी आई सेनेटर राजेश अग्रवाल , ओथ ओफिसर के रूप में जोन ९ अध्यक्ष 2023 जे सी आई सीनेटर सी ऐ आकाश सुंदरानी, की नोट स्पीकर के रूप में जे सी आई के संरक्षक सलाहकार ग्रीन आर्मी के फाउंडर जे एफ एस जे सी आई सीनेटर सी ऐ अमिताभ दुबे उपस्थिति रहे।

शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम को शुरू करते हुए अध्यक्ष 2022 जे सी शुभम बरढ़िया एवं सचिव जे सी राशि kaur ने साल भर किये कार्यक्रमो की रिपोर्ट पेश की एवं साल भर के अपने योगदान के लिए चैप्टर के सदस्यों का सम्मान किया।

इन्हें मिले आउटस्टैंडिंग अवॉर्ड्स जिन्हें अध्यक्ष 2022 जे सी शुभम बरडिया ने सम्मानित किया।

आउटस्टैंडिंग सपोर्ट: जे सी आयुष जैन
आउटस्टैंडिंग PD: जे सी डॉ अमित कुकरेजा
आउटस्टैंडिंग ऑफिसर: जे सी प्रणय परख
आउटस्टैंडिंग न्यू जे सी: जे सी सृजन अग्रवाल
आउटस्टैंडिंग जे सी मेल: जे सी आदित्य परख
आउटस्टैंडिंग जे सी फीमेल : जे सी राशि कौर
आउटस्टैंडिंग विशनरी लीडर- जे सी अनमोल अग्रवाल

साथ ही 2023 के लिए चुने गए अध्यक्ष जे सी राशि kaur, सचिव जे सी प्रणय परख एवं कार्यकारणी नए सदस्यो संग शपत लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि श्री राजेश अग्रवाल जी ने अपने उदबोधन में कहा, जे सी आई रायपुर युथ कैपिटल काफी अच्छा काम कर रहा युवाओ को मंच प्रदान करने का ताकि वे अपनी कलाओ को उभार सके ।

की नोट स्पीकर श्री आकाश सुंदरानी जी ने कहा, शहर में 3 सामाजिक संस्थाए है जिसमे सिर्फ जे सीस ही ऐसी संस्था है जो व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता के विकास हेतु कार्यरत है , और आप जे सीस में आके देखे की आज का युवा वर्ग किन संस्कारो को लेके समाज मे अपनी पहचान बना रहा है ।

प्रोग्राम डायरेक्टर जे सी अनमोल अग्रवाल एवं को-प्रोग्राम डायरेक्टर जे सी डॉ अमित कुकरेजा , नैंसी बरडिया, अनमोल अग्रवाल एवं जे सी आई पुरी टीम ने इस कार्यक्रम को बड़ी धूमधाम से मनाते हुए आगे भी इसी प्रकार से रंगारंग कार्यक्रम करने का प्रयास करते रहने की बात बतायी।

कार्यक्रम में उपस्तिथ रहे युथ कैपिटल के चैप्टर इंचार्ज जे सी आई सेनेटर संदीप थौरानी, चैप्टर को-इंचार्ज जे सी लक्ष्य परख, पास्ट प्रेसिडेंट जे सी अमिताभ अग्रवाल, जे सी गौरव कोचर, एवं पूरी जे सी आई युथ कैपिटल की टीम ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *