अयान न्यूज दंतेवाड़ा भांसी से
असीम पाल कि रिपोर्ट
कलेक्टर ने जिले का पहला सोशल साइंस पार्क का किया उद्घाटन
स्कूल के अनुभव को साझा करते हुए बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करने किया प्रेरित
दंतेवाड़ा, 21 दिसंबर 2022। कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने आज बारसूर जवाहर नवोदय विद्यालय का भ्रमण कर वहां बने समाजिक विज्ञान ( सोशल साइंस ) पार्क का उद्घाटन किया।
साइंस पार्क ज्ञान वर्धक सामानों से सजा हुआ है।इससे बच्चों को खेल खेल में विज्ञान को समझने में आसानी होगी।कलेक्टर ने बारीकियों से पार्क का अवलोकन किया।और बच्चों के द्वारा बनाई गई पार्क की प्रशंसा करते हुए बच्चों को बधाई भी दी। साइंस पार्क को लेकर स्कूली बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। तत्पश्चात बच्चों के द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। कलेक्टर श्री नंदनवार ने अपने उदबोधन में जवाहर नवोदय विद्यालय स्कूल को लेकर अपने विचार व्यक्त किये।उन्होंने कहा कि मेरी पढ़ाई सरकारी स्कूल से हुई है और इस बात पर मुझे गर्व है। श्री नंदनवार ने अपने स्कूल के अनुभव को साझा करते हुए बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करने प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेती-बाड़ी करना महेनत का काम है लेकिन पढ़ाई करना आसान काम है। आप सभी बच्चों को यहां सारी सुविधाएं मिल रही है। आप महेनत करें अपनी प्रतिभाओं को निखारे।अपने स्कूल और जिले के नाम रोशन करें। इस दौरान कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कमना की। इस अवसर पर प्रचार्य श्री धर्मेंद्र कुमार यादव सहित शिक्षकगण एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
भांसी से असीम पाल
कि रिपोर्ट

