जिले में अवैध रूप से रेत, मुरुम, गिट्टी के खनन और परिवहन पर जिला प्रशासन अब सख्त होंगी एफ आई आर

जिले में अवैध रूप से रेत, मुरुम, गिट्टी के खनन और परिवहन पर जिला प्रशासन अब सख्त होंगी एफ आई आर

रायपुर :-जिले में अवैध रूप से रेत, मुरुम, गिट्टी के खनन और परिवहन पर जिला प्रशासन अब सख्त कार्रवाई करेगा। मंगलवार को आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने इस संदर्भ में खनिज विभाग के अधिकारियों को अवैध रेत खनन और परिवहन के आरोपितों पर सख्त कार्रवाई करते हुए एफआइआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अवैध रूप से संचालित किसी भी खदान से रेत, गिट्टी, मुरुम खोदने और उनके अवैध परिवहन पर संचालकों के विरुद्ध पुलिस थानों में प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

इसके साथ ही बंद हो चुकी खदानों से अवैध रूप से उत्खनन या बिना निविदा के बिना लीज स्वीकृत हुए चलने वाली खदानों से खनन करने पर भी संचालकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश

दिए । इसके अलावा अवैध उत्खनन एवं परिवहन में लगे वाहनों और मशीनों को जब्त कर राजसात करने की भी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने अभनपुर, आरंग और तिल्दा क्षेत्र के अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों सहित सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों और खनिज विभाग के अधिकारियों को पुलिस के साथ समन्वय कर अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कड़ी कार्रवाई करने के विशेष निर्देश दिए। साथ

ही बैठक के दौरान लोकसेवा गारंटी के कार्यों के साथ ही सुपोषण अभियान सहित शासन द्वारा संचालित अन्य सभी योजनाओं का लाभ लोगों को दिलवाने के लिए निर्देशित किया। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा, नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी, सहायक कलेक्टर जयंत नहाटा, एनआर साहू, बीबी पंचभाई एवं बीसी साहू समेत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *