विधायक बेंजाम की कार्यशैली से प्रभावित होकर तिरथुम के 110 से अधिक ग्रामीणों ने किया कांग्रेस प्रवेश…

अयान न्यूज दंतेवाड़ा भांसी से
असीम पाल कि रिपोर्ट

विधायक बेंजाम की कार्यशैली से प्रभावित होकर तिरथुम के 110 से अधिक ग्रामीणों ने किया कांग्रेस प्रवेश…*

विधायक बोले सरकार एवं मुख्यमंत्री के कार्यों से प्रभावित होकर जनता कांग्रेस से जुड़ रहे है।*

प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में और चित्रकोट विधानसभा में विधायक राजमन बेंजाम के नेतृत्व में जिस ढंग से जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन तथा विकास व निर्माण कार्यो को मूर्त रूप दिया जा रहा है। उससे अब कई विपक्षी दलों के नेताओं के साथ साथ आम महिलाएं एवं ग्रामीणों की भी मानसिकता बदल रही हैं और उनका झुकाव कांग्रेस की तरफ दिखाई दे रहा है।*

पूर्व में भी कई छोटे-बड़े नेता, सामान्य ग्रामीण, महिलाएं एवं युवा कांग्रेस की नीति, रीति, योजनाओं और विकास कार्यो एवं विधायक राजमन बेंजाम की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं। वहीं यह सिलसिला अब भी बदस्तूर जारी है। इसी कड़ी में आज ग्राम पंचायत तिरथुम के युवा, महिलाएं समेत 110 से अधिक ग्रामीण कांग्रेस की सरकार एवं विधायक राजमन बेंजाम से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली । विधायक बेंजाम ने सभी को विधिवत गमछा भेंटकर पार्टी में प्रवेश कराया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।*

विधायक राजमन बेंजाम ने इस दौरान नव प्रवेशी कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कहा की हमारी कांग्रेस पार्टी की सरकार जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की सफलता के चलते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश में सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री के रूप में उभरकर सामने आए हैं।सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर प्रदेशवासी कांग्रेस से जुड़ रहे हैं उन्होंने आगे कहा कि हमारे मुखिया भूपेश बघेल के नेतृत्व छतीसगढ़ नए इतिहास गढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ ऐसा प्रदेश है जहां सरकार 1 रुपए में चावल देकर 2 रुपए में गोबर खरीद रही है। किसान व मजदूरों के हित में भी कई ऐतिहासिक योजनाएं भूपेश सरकार ने लागू कर नया कीर्तिमान रचा है।*

इस दौरान जिला महामंत्री सुन्दर सोढ़ी,ब्लॉक उपाध्यक्ष जगबन्धु ठाकुर,दुलगो राम कवासी, संजय पटेल,दुला राम कवासी,कमल कर्मा,मनकू मुचाकी,रमेश कावड़े,बलिराम,लखु पोडियामी, जयराम,हड़मे, विमला, कुमली,सुरेश,सोमा,मासो,यशोदा,सुखराम एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।*

भांसी से असीम पाल
कि रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *